फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026 Indian boxer quarter final results Lovlina Borgohain, Priya and Kapil Pokhariya

मुक्केबाजी: लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में पहुंचीं; प्रिया-कपिल से भी उम्मीद

Mon, 28 Sep 2026 11:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 28 Sep 2026 11:06 AM IST
सार

भारतीय मुक्केबाज एशियन गेम्स के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश कर रहे हैं। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगेहन ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का कर दिया है। अब प्रिया और कपिल क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे।

विज्ञापन
Asian Games 2026 Indian boxer quarter final results Lovlina Borgohain, Priya and Kapil Pokhariya
लवलीना बोरगोहेन - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स में भारतीय मुक्केबाजों का पदक पक्का करने का सिलसिला जारी है। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा) ने सोमवार को दक्षिण कोरिया की सियोंग सुयोन को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराकर एशियाई खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में लगातार दूसरा पदक पक्का किया। टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रहीं लवलीना ने सियोंग को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


अब तक कितने मुक्केबाजों ने पक्के किए पदक
असम की इस मुक्केबाज ने पिछले एशियन गेम्स में रजत पदक जीता था। लवलीना के अलावा परवीन हुड्डा (65 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90 किग्रा से अधिक) भी भारत के लिए पदक पक्का कर चुके हैं। इन तीनों ने रविवार को अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। आज दो मुक्केबाजों से पदक पक्का करने की उम्मीद है। प्रिया महिला 60 किग्रा में और कपिल पोखारिया पुरुष 90 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेंगे। अगर ये दोनों मुक्केबाज भी सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे तो मुक्केबाजी में दो और पदक पक्के हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed