Live
Asian Games 2026 Live: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का; शूटिंग में मनु भाकर ने किया निराश
{"_id":"6ab9b76572a2d2fc6f0b7508","slug":"asian-games-2026-live-updates-archers-in-action-manu-bhaker-medal-shooting-boxing-athletics-medal-updates-2026-09-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का; शूटिंग में मनु भाकर ने किया निराश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mon, 28 Sep 2026 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:46 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत 37 पदकों के साथ 12वें स्थान पर है। 28 सितंबर को तीरंदाजी और शूटिंग समेत कई खेलों में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। आज भारत से कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद है। लाइव अपडेट्स के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें...
विज्ञापन
लवलीना बोरगोहेन
- फोटो : IANS
लाइव अपडेट
10:45 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में ज्योति बाहर, चिकिता क्वार्टर फाइनल में
महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में ज्योति सुरेखा वेन्नम का सफर खत्म हो गया है। उन्हें 14 वर्षीय कोरियाई प्रतिभाशाली तीरंदाज कांग योनसेओ ने हराया। कांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 का परफेक्ट स्कोर किया, जबकि ज्योति 146 अंक ही बना सकीं। ऐसे में भारतीय तीरंदाज के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची। वहीं, चिकिता तनीपार्थी ने रोमांचक शूट-ऑफ में चीनी ताइपे की चेन यी-हुआन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 15 नियमित शॉट के बाद दोनों तीरंदाज 148-148 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद मुकाबला टाई-ब्रेकर में पहुंचा।शूट-ऑफ में चिकिता ने दबाव के बीच शानदार निशाना लगाते हुए बुल्सआई पर तीर मारा। चेन ने भी 10 का स्कोर किया, लेकिन उनका तीर केंद्र से थोड़ा दूर रहा। इस तरह चिकिता ने जीत हासिल की। अब क्वार्टर फाइनल में चिकिता का सामना इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरीफा से होगा।
10:29 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: टेनिस में महिला युगल के पहले दौर में भारत हारा
भारत की अंकिता रैना और ऋतुजा भोसले की महिला युगल जोड़ी को पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहला सेट 7-5 से जीता, लेकिन कजाकिस्तान की यूलिया पुतिन्त्सेवा और अन्ना डेनिलिना ने दूसरे सेट में 6-3 से वापसी की। इसके बाद टाई-ब्रेकर में कजाकिस्तान की जोड़ी ने 10-5 से जीत दर्ज कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
10:25 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: लवलीना सेमीफाइनल में, पदक किया पक्का
मुक्केबाजी में एक और खुशखबरी सामने आई है। ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने साउथ कोरिया की मुक्केबाज सूयोन सियॉन्ग को 5-0 से हराया। हर राउंड में लवलीना ने जीत हासिल की। उन्होंने भारत के लिए एक पदक भी पक्का कर लिया है। हालांकि, उनकी नजर स्वर्ण पदक पर होगी।
10:20 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बॉक्सिंग में लवलीना ने बढ़त बनाई
भारतीय मुक्केबाज ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बना ली। लवलीना ने पहले ही राउंड से आक्रामक रुख अपनाया और शुरुआती मिनटों में ही दक्षिण कोरियाई मुक्केबाज सेओंग को दबाव में ला दिया। सेओंग ने कुछ मुक्के लगाकर राउंड में वापसी की कोशिश की, लेकिन लवलीना ने राउंड का अंत दमदार अंदाज में किया। पांचों जजों ने लवलीना के पक्ष में फैसला दिया।10:13 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: तीरंदाजी में चिकिता और ज्योति 16वें राउंड में पहुंचीं
भारत की चिकिता तनीपार्थी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के राउंड ऑफ-32 में अपने-अपने मुकाबले जीतकर राउंड ऑफ-16 में जगह बना ली है। चिकिता ने भूटान की दोरजी डोल्मा के खिलाफ 149-140 से आसान जीत दर्ज की। वहीं, ज्योति को कजाकिस्तान की एडेल झेक्सेनबिनोवा से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन उन्होंने धैर्य बनाए रखते हुए 148-145 से मुकाबला अपने नाम किया। अब अगले राउंड में चिकिता का सामना चीनी ताइपे की चेन यी-हुआन से होगा। वहीं, ज्योति की भिड़ंत 14 साल की कोरियाई प्रतिभाशाली तीरंदाज कांग योनसेओ से होगी।राउंड ऑफ-16 के मुकाबले:
चिकिता तनीपार्थी बनाम चेन यी-हुआन (चीनी ताइपे)
ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम कांग योनसेओ (दक्षिण कोरिया)
10:07 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: बारिश के कारण भारत-अफगानिस्तान मैच रद्द
नागोया में एक बार फिर बारिश की जीत हुई। भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मैच से ठीक पहले कुछ राहत जरूर मिली थी और कवर्स के बावजूद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर पहुंचे थे। लेकिन बारिश फिर लौट आई और अधिकारियों को मुकाबला रद्द करने का फैसला लेना पड़ा। भारत ने अफगानिस्तान से बेहतर आईसीसी टी20 रैंकिंग होने के कारण सेमीफाइनल में जगह बना ली है।अफगानिस्तान के लिए यह बेहद निराशाजनक होगा, क्योंकि हांगझोउ में भी ऐसा ही हुआ था। तब भारत-अफगानिस्तान के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारत को स्वर्ण पदक मिला था। वहीं, भारतीय टीम को इस फैसले से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। टीम को अब आराम और रिकवरी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। खिलाड़ी जापान में एशियन गेम्स के माहौल का आनंद लेने के साथ दूसरे भारतीय एथलीट्स का उत्साह भी बढ़ा सकते हैं।
सेमीफाइनल में भारत का सामना किससे होगा? जानने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
09:27 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में मनु भाकर ने फिर किया निराश, 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में नहीं बना पाईं जगह
मनु भाकर महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में जगह बनाने से चूक गईं। गत चैंपियन भारत की टीम स्पर्धा में भी शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सकी। ईशा सिंह आठवें स्थान पर रहते हुए व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। वहीं मनु भाकर 11वें और राही सरनोबत 30वें स्थान पर रहीं। मनु का प्रिसिजन सीरीज में प्रदर्शन खराब रहा, जहां उन्होंने दूसरे राउंड में 95 का स्कोर किया। मनु भाकर इससे पहले 10 मीटर एयर पिस्टल में भी पदक नहीं जीत पाई थीं।
दूसरी ओर, राही सरनोबत रैपिड सीरीज के पहले राउंड में 86 का स्कोर ही कर सकीं। इसके बाद वह व्यक्तिगत रैंकिंग में गिरकर 30वें स्थान पर पहुंच गईं। महिलाओं की टीम स्पर्धा में भारत पांचवें स्थान पर रहा। चीन ने स्वर्ण, दक्षिण कोरिया ने रजत और चीनी ताइपे ने कांस्य पदक जीता।
09:08 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: शूटिंग में मनु भाकर ने फिर किया निराश, 25 मीटर पिस्टल के फाइनल में नहीं बना पाईं जगह
मनु भाकर महिला 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में क्वालिफाई करने से चूक गईं। भारत की मौजूदा चैंपियन टीम भी टीम स्पर्धा में शीर्ष तीन में जगह नहीं बना सकी। ईशा सिंह ने किसी तरह व्यक्तिगत फाइनल में जगह बनाई। वह आठवें स्थान पर रहीं। वहीं मनु भाकर 11वें और राही सरनोबत 30वें स्थान पर रहीं। इस तरह ईशा ही भारत की ओर से 25 मीटर एयर पिस्टल के व्यक्तिगत फाइनल में चुनौती पेश करेंगी।
09:07 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: भारत का अभियान शुरू, लेकिन सुमित नागल को करना पड़ रहा इंतजार
एशियन गेम्स में भारत का टेनिस अभियान शुरू हो गया है। महिला युगल के शुरुआती मुकाबले में अंकिता रैना और रुतुजा भोसले की जोड़ी कजाकिस्तान की अन्ना डानिलिना और यूलिया पुतिन्त्सेवा के खिलाफ कोर्ट पर उतरी है। भारतीय जोड़ी की कोशिश टेनिस स्पर्धाओं की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी। वहीं, सुमित नागल को अपने अभियान की शुरुआत के लिए अभी इंतजार करना पड़ रहा है। नागल का मुकाबला शो कोर्ट पर होना था, लेकिन मौसम की वजह से वहां खेल में देरी हो गई है। हालांकि, इनडोर कोर्ट पर मुकाबले शुरू हो चुके हैं।08:42 AM, 28-Sep-2026
Asian Games 2026 Live: स्क्वैश में भारत ने चीन को 2-1 से हराया
भारत ने महिला स्क्वैश टीम स्पर्धा में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की है। भारत ने पूल मुकाबले में चीन को 2-1 से हराया। भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शमीना रियाज को चीन की यिन जियुआन ने निर्णायक पांचवें गेम तक खींच लिया। रियाज ने शुरुआती दो गेम जीते, लेकिन मुकाबला खत्म नहीं कर सकीं और रोमांचक मुकाबले में 2-3 से हार गईं। स्कोर 11-8, 11-6, 9-11, 9-11, 14-12 रहा।तन्वी खन्ना ने कराई बराबरी
इसके बाद तन्वी खन्ना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की वापसी कराई। उन्होंने झांग युनिंग को सीधे तीन गेम में 3-0 से हराया। तन्वी ने मुकाबला 11-3, 11-5, 11-5 से अपने नाम किया।
जोशना चिनप्पा ने दिलाई जीत
मुकाबला 1-1 से बराबर होने के बाद भारत की जीत की जिम्मेदारी अनुभवी जोशना चिनप्पा पर थी। उन्होंने लियू जियी को 3-0 से हराकर भारत को कुल जीत दिला दी। जोशना ने 12-10, 11-4, 11-6 से मुकाबला अपने नाम किया। भारत अब आज बाद में जापान के खिलाफ उतरेगा। पूल में ईरान भी शामिल है। जापान के खिलाफ मुकाबला भारत के लिए ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक और अहम परीक्षा होगा।