फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Indian Mens Badminton Team Beats Bangladesh 3-0, Enters Quarterfinals

एशियन गेम्स 2026: बांग्लादेश का सूपड़ा साफ कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची भारतीय बैडमिंटन टीम, अब जापान से टक्कर

Mon, 21 Sep 2026 04:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 21 Sep 2026 04:52 PM IST
सार

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Indian Mens Badminton Team Beats Bangladesh 3-0, Enters Quarterfinals
लक्ष्य सेन - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। भारत ने सोमवार को बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। टीम की जीत में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी और किदांबी श्रीकांत ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

लक्ष्य सेन ने दिलाई शानदार शुरुआत
भारत को पहली जीत स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने दिलाई। उन्होंने बांग्लादेश के अयमान इब्न जमन के खिलाफ शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। लक्ष्य ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला गेम 21-4 से आसानी से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भी लक्ष्य ने अपनी लय बरकरार रखी और 21-12 से गेम जीत लिया। उनके दमदार स्मैश और तेज खेल का बांग्लादेशी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। इस जीत के साथ भारत ने मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष शेट्टी ने बढ़त की दोगुनी
दूसरे मुकाबले में हाल ही में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियां बटोरने वाले आयुष शेट्टी कोर्ट पर उतरे। उन्होंने गौरव सिंघा के खिलाफ शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया और बांग्लादेशी खिलाड़ी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। आयुष ने पहला गेम 21-4 से जीता। दूसरे गेम में भी उनका दबदबा कायम रहा और उन्होंने 21-13 से गेम अपने नाम कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन

श्रीकांत ने किया बांग्लादेश का सफाया
तीसरे मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने जुमार अल-अमीन का सामना किया। श्रीकांत को पहले गेम में कुछ चुनौती जरूर मिली, लेकिन उन्होंने 21-15 से गेम जीतकर भारत को बढ़त दिलाई। दूसरे गेम में श्रीकांत ने अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए शानदार खेल दिखाया और जुमार को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने दूसरा गेम 21-10 से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया और भारत की 3-0 से जीत पर मुहर लगा दी।

क्वार्टर फाइनल में जापान से होगी भिड़ंत
बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत के साथ भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब अगले दौर में भारत का सामना मंगलवार को जापान से होगा। क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय टीम के लिए अहम होगा। जापान के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भारत के लिए पदक पक्का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed