फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform

एशियन पैरा गेम्स में उपलब्धियों की बरसात: 1538 पदक जीते गए, 27 विश्व रिकॉर्ड टूटे; कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

Tue, 03 Nov 2026 10:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2026 10:15 PM IST
सार

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 1538 पदक दिए गए और 27 विश्व रिकॉर्ड टूटे। 

विज्ञापन
Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform
एशियन पैरा गेम्स 2026 - फोटो : IANS

विस्तार

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स का समापन कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ हुआ। छह दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में कुल 1538 पदक प्रदान किए गए, जबकि खिलाड़ियों ने 27 विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान 81 एशियाई रिकॉर्ड और 306 एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाए गए। एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में 45 देशों की राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 33 देशों ने कम से कम एक पदक अपने नाम किया, जबकि 22 देशों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। पदकों के मामले में इस बार पिछले संस्करण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

चीन का दबदबा बरकरार, जापान ने रचा इतिहास
पदक तालिका में चीन ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पहला स्थान हासिल किया। चीन ने कुल 435 पदक जीते, जिनमें 207 स्वर्ण, 117 रजत और 111 कांस्य पदक शामिल रहे। मेजबान जापान ने अपने इतिहास का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जापानी खिलाड़ियों ने 64 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। इससे पहले जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में इंडोनेशिया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में रहा था, जहां उसने 45 स्वर्ण पदक जीते थे। उज्बेकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा, जबकि भारत ने चौथा और दक्षिण कोरिया ने पांचवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform
एशियन पैरा गेम्स - फोटो : Twitter
27 विश्व रिकॉर्ड और 306 गेम्स रिकॉर्ड बने
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 27 विश्व रिकॉर्ड तोड़े। यह संख्या पिछले संस्करण की तुलना में सात अधिक रही। विश्व रिकॉर्ड बनाने में पैरा एथलेटिक्स के खिलाड़ियों का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने 11 नए विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा 81 एशियाई रिकॉर्ड भी बनाए गए, जबकि 306 नए एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड दर्ज हुए। ये दोनों आंकड़े 2022 में हांगझोउ में आयोजित पिछले संस्करण के रिकॉर्ड से अधिक रहे। हांगझोउ में 71 एशियाई रिकॉर्ड और 279 गेम्स रिकॉर्ड बने थे।
विज्ञापन

ताजिकिस्तान और कंबोडिया ने पहली बार जीते पदक
इस बार प्रतियोगिता में कुछ देशों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियां भी देखने को मिलीं। ताजिकिस्तान ने पैरा जूडो में अपना पहला एशियन पैरा गेम्स पदक जीता, जबकि कंबोडिया ने पैरा एथलेटिक्स में पहली बार पदक हासिल कर इतिहास रच दिया।

पदकों से आगे है एशियन पैरा गेम्स की असली विरासत : माजिद राशिद
समापन समारोह को संबोधित करते हुए एशियन पैरालंपिक कमेटी के अध्यक्ष माजिद राशिद ने कहा कि इन खेलों की असली सफलता केवल पदकों और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका महत्व आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने में है। उन्होंने कहा, 'रिकॉर्ड कायम रहेंगे, पदक संजोकर रखे जाएंगे और यादें हमेशा बनी रहेंगी। लेकिन आइची-नागोया 2026 की असली विरासत इस बात से तय होगी कि हम आगे क्या करते हैं। अधिक खिलाड़ियों को अपनी क्षमता पहचानने का अवसर मिले, अधिक देश अपनी प्रतिभाओं को विकसित करें और दिव्यांगजनों को खेल और समाज में उनका उचित स्थान मिले।'

खेलों ने दिया एकता और बदलाव का संदेश
एपीसी अध्यक्ष ने खेलों की एकजुट करने वाली ताकत पर जोर देते हुए कहा कि नागोया से सभी देश खेल के जरिए लोगों को जोड़ने और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के विश्वास के साथ विदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलों का आयोजन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन इससे प्रेरित हुए सपनों और उम्मीदों का सिलसिला जारी रहना चाहिए।

कैसा रहा भारतीय दल का प्रदर्शन?
भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 2023 में चीन के हांग्झू में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हांग्झू में भारत ने 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे।

Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : PTI
पदक तालिका में किस स्थान पर भारत? 
भारत फिलहाल पदक तालिका में चौथे स्थान पर है, लेकिन शनिवार को कुछ स्पर्धाओं के फाइनल होने के कारण उसकी स्थिति बदल सकती है। भारत का उन स्पर्धाओं में कोई खिलाड़ी हिस्सा नहीं ले रहा है। अभियान के आखिरी दिन भारत ने नौ स्वर्ण पदक जीते जो इस चरण में उसका एक दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। ये स्वर्ण पदक तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन और एथलेटिक्स में मिले। एथलेटिक्स ने हमेशा की तरह भारत के लिए पदक संख्या में इजाफा किया। इस स्पर्धा में भारत ने कुल 65 पदक जीते जो 2023 के मुकाबले 12 अधिक हैं। 

एशियन पैरा गेम्स 2026: पदक तालिका

स्थान

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल पदक

1

चीन

204

115

108

427

2

जापान

63

60

62

185

3

उज्बेकिस्तान

45

49

51

145

4

भारत

30

35

49

114

5

दक्षिण कोरिया

28

36

33

97

6

ईरान

26

36

40

102

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed