फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally, Badminton, Para Athletics and Swimming Results

भारत ने पार किया 80 पदकों का आंकड़ा: पैरा एथलेटिक्स में जीते पांच स्वर्ण, पैरा एशियाड में दमदार प्रदर्शन जारी

Thu, 22 Oct 2026 06:45 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

  • पैरा एशियन गेम्स में भारत के पदक जीतने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। भारत को गुरुवार को सर्वाधिक पदक पैरा एथलेटिक्स में मिले।
  • भारतीय पैरा एथलीटों ने लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत के स्वर्ण पदक की संख्या 21 हो गई।
  • ओवरऑल पदक तालिका में भारत 88 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।

विज्ञापन
Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally, Badminton, Para Athletics and Swimming Results
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय पैरा एथलीटों ने आइची-नागोया में जारी पैरा एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रखा। भारत ने गुरुवार को कुल 26 पदक अपने नाम किए और पदकों की संख्या 88 पहुंचा दी है। भारत के पैरा एथलीटों ने लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए जिससे पदक तालिका में भारत की स्थिति मजबूत हो गई है। आइए जानते हैं पैरा एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत का प्रदर्शन कैसा रहा...
विज्ञापन
Trending Videos

शीतल ने तीरंदाजी में दिलाया दूसरा स्वर्ण
शीतल देवी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में एक और यादगार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में सिंगापुर की नूर स्याहिदा अलीम को 142-139 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पैरा-आर्चर ने चार अंकों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और पिछले एशियन पैरा गेम्स में जीते गए अपने खिताब को सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत के साथ ही आइची-नागोया में शीतल का शानदार सफर पूरा हुआ। इसके अलावा, शीतल ने पायल नाग के साथ मिलकर महिलाओं के कंपाउंड डबल्स में सिल्वर मेडल भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally, Badminton, Para Athletics and Swimming Results
स्वाति - फोटो : Twitter
स्वाति चौधरी ने रचा इतिहास
भारतीय तीरंदाज स्वाति चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में महिला व्यक्तिगत डब्ल्यू1 स्पर्धा का रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। वह इस वर्ग में भारत के लिए पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। स्वाति ने फाइनल में 4-2 की बढ़त बनाई, लेकिन चीन की सेन मेंगकान ने वापसी करते हुए 6-4 से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

पैरा बैडमिंटन में भारत को मिले पदक
पैरा बैडमिंटन में भारत की दो जोड़ियों ने कांस्य पदक जीते। मिश्रित युगल एसएच6 वर्ग में कृष्णा नागर और नित्या श्री को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की रीना मार्लीना और सुब्हान के खिलाफ हार मिली। इसके बावजूद भारतीय जोड़ी ने कांस्य पदक के साथ अपना अभियान समाप्त किया। वहीं, मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 वर्ग में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत ने भी कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की लेआनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रामदानी के खिलाफ पहला गेम 21-16 से जीता, लेकिन अगले दो गेम 13-21 और 17-21 से गंवा दिए। सुहास एलवाई ने पुरुष एकल एसएल4 में कांस्य हासिल किया। 

Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally, Badminton, Para Athletics and Swimming Results
पैरा एशियन गेम्स - फोटो : X
पैरा एथलेटिक्स में दमदार प्रदर्शन जारी
भारत ने पैरा एशियन गेम्स में ट्रैक और फील्ड पर लगातार दूसरे दिन पांच स्वर्ण पदक जीते। शैलेष कुमार की अगुआई में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में क्लीन स्वीप किया तो 400 मीटर टी47 स्पर्धा में महिला और पुरूष वर्ग में अंजनाबेन बुंबाडिया और दिलीप गावित, महिलाओं की चक्काफेंक एफ54 में सुवर्णा राज और पुरुषों की लंबीकूद में सोलाईराज धर्मराज ने पहला स्थान हासिल किया। भारत ने गुरुवार को पैरा एथलेटिक्स में पांच स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम किए।  
  • सुवर्णा राज ने स्वर्ण दिलाया जब वह महिलाओं की चक्का फेंक एफ54 स्पर्धा में 15.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ अव्वल रहीं।
  • महिला 400 मीटर टी12 स्पर्धा में दृष्टिबाधित तेजलबेन दामोर ने 57.60 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता।
  • भारत की वी रावन्नी ने महिलाओं की 400 मीटर टी11 स्पर्धा में एक मिनट 03.64 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
  • बुंबाडिया ने महिलाओं की 400 मीटर टी47 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता, जबकि जयंती बेहेडा को रजत पदक मिला। 
  • पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में शैलेष ने खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 1.89 मीटर की कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता। पूर्व पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता वरुण भाटी ने सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 1.84 मीटर के साथ रजत, जबकि राहुल ने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 1.81 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता।
  • पुरुषों के 400 मीटर टी47 फाइनल में गावित ने 48.27 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। भाविककुमार भारवाड ने 49.31 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया था, लेकिन लेन तोड़ने के कारण उन्हें अयोग्य करार दिया गया।
  • एथलेटिक्स में भारत को दिन का आखिरी पदक धर्मराज ने दिलाया जिन्होंने पुरुषों की लंबी कूद टी44/टी 62/टी 64 में 7.15 मीटर के एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Asian Para Games 2026 Day 4 Highlights: India Medal Tally, Badminton, Para Athletics and Swimming Results
रवि बुडिगिना - फोटो : SAI Media
तैराकी में भी किया कमाल
भारत के किशोर पैरा तैराक रवि बुडिगिना ने गुरुवार को पैरा एशियन गेम्स में पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस13 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी की। दो अन्य भारतीय तैराकों ने भी पदक जीते। रवि इससे पहले इस सप्ताह पुरुषों की एस13 वर्ग की 100 मीटर बैकस्ट्रोक और फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में भी रजत पदक जीत चुके हैं। कपिल कुमार और स्वातिक पाटिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता। 26 वर्ष के कपिल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस10 स्पर्धा में चार मिनट 38.44 सेकेंड का समय लिया। इसके बाद 24 वर्षीय स्वातिक ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी9 स्पर्धा में एक मिनट 13.77 सेकेंड का समय लेकर कांस्य पदक जीता। भारत के तेजस नंदकुमार ने पुरुष 100 मीटर एस7 तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। तेजस ने 1:18.58 का समय लिया और वह तीसरे स्थान पर रहे।

टेबल टेनिस में आया कांसा 
भारत की भाविना पटेल और शुभम वाधवा ने मिश्रित युगल एक्सडी7 टेबल टेनिस स्पर्धा का कांस्य पदक अपने नाम किया। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्हें दक्षिण कोरियाई जोड़ी जांग येओंगजिन और ली मिग्यू के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को 6-11, 11-8, 5-11, 8-11 से शिकस्त मिली, जिसके साथ ही उनका सफर समाप्त हो गया। हालांकि, क्वार्टर फाइनल में मिली जीत से ही उनका मेडल सुनिश्चित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed