फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Para Games badminton and Table Tennis match result updates Suhas LY Bhavina Patel makes winning start

पैरा एशियन गेम्स: सुहास एलवाई की बैडमिंटन में जीत से शुरुआत, टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने भी पार की पहली बाधा

Fri, 16 Oct 2026 01:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Oct 2026 01:06 PM IST
सार

पैरा एशियन गेम्स की आधिकारिक तौर पर शुरुआत होने में दो दिन का समय शेष है, लेकिन कुछ स्पर्धाएं शुरू हो गई है। बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने जीत के साथ शुरुआत की है। पदक के सबसे बड़े दावेदार सुहास एलवाई और भाविना पटेल ने पहली बाधा पार कर ली है।

विज्ञापन
Asian Para Games badminton and Table Tennis match result updates Suhas LY Bhavina Patel makes winning start
भाविना और सुहास - फोटो : IANS/X

विस्तार

सुहास एलवाई ने पैरा एशियन गेम्स की बैडमिंटन स्पर्धा में विजयी शुरुआत की है। टोक्यो और पेरिस पैरालंपिक के दो बार के रजत पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन सुहास ने शुक्रवार को पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप ई के अपने शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश के जोयतु धर को सीधे गेम में 21-8, 21-11 से करारी शिकस्त दी। सुहास एक आईएएस अधिकारी भी हैं और उन्होंने पिछले एशियाई पैरा खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिजीत ने चीनी ताइपे के खिलाड़ी को हराया 
पुरुष एकल एसएल4 वर्ग में भारत के एक अन्य खिलाड़ी अभिजीत सखूजा ने चीनी ताइपे के एन-चुआन येह को 21-17, 21-12 से हराया। टोक्यो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता कृष्णा नगर ने भी पुरुष एकल एसएच6 ग्रुप सी के अपने पहले मैच में चीनी ताइपे के जिया-सियांग लिंग को 21-5, 21-4 से मात देकर सकारात्मक शुरुआत की। एसएच6 वर्ग के एक अन्य भारतीय खिलाड़ी शिवराजन सोलाइमलाई ने भी फिलीपींस के जॉन साइरस मैक्लैंग को 21-7, 21-6 से हराकर अपना पहला ग्रुप मैच जीत लिया। 

मिश्रित युगल एसएल3-एसयू5 ग्रुप ए के एक मुकाबले में मनीषा रामदास और प्रमोद भगत की भारतीय जोड़ी ने चीन के लिचुआन शियोंग और टोंगटोंग ली को 21-16, 19-21, 21-16 से पराजित किया। हालांकि, मानसी जोशी और रुथिक रघुपति को इंडोनेशिया के खालिमातुस सादियाह और फ्रेडी सेतियावान के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप मैच में 15-21, 4-21 से हार का सामना करना पड़ा। महिला एकल एसएल3 वर्ग में पूर्व विश्व चैंपियन मानसी जोशी को अपने शुरुआती ग्रुप ए मुकाबले में चीन की युएमेई लियू के हाथों 15-21, 21-14, 15-21 से हार मिली। इसके अलावा संजना कुमारी ने हांगकांग की चाई सैयांग को 21-4, 21-6 से हराकर अपना शुरुआती एसएल3 ग्रुप मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेबल टेनिस में भी भारत को मिली सफलता
टोक्यो पैरालंपिक की रजत पदक विजेता भाविना पटेल ने भी एशियाई पैरा खेलों के अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने शुक्रवार को महिला पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के ग्रुप ए के क्लास 4-5 के शुरुआती मुकाबले में कुवैत की अहद अलराशीदी को सीधे सेटों में 3-0 से हरा दिया। इस प्रतियोगिता में अन्य भारतीय खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। बेबी सहना रवि ने महिलाओं की एकल क्लास 9 ग्रुप बी के मैच में वियतनाम की थी हुआ फुओंग गुयेन को 3-0 से पराजित किया। 

इसके अलावा, शुभांम वाधवा ने भी अपने शुरुआती पुरुष एकल क्लास 3 ग्रुप मैच में नेपाल के केशव थापा को 3-0 से शिकस्त दी। एक अन्य मुकाबले में भारतीय पैरा एथलीट जेहान मदान ने पुरुषों की एकल क्लास 1 के ग्रुप मैच में अपने देश के ही संदीप डांगी को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में उज्ज्वल शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed