फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   malicious act by China Stapled visa not issued to weightlifter from Arunachal athlete barred from travelling

चीन की फिर नापाक हरकत: अरुणाचल के भारोत्तोलक को नहीं जारी किया नत्थी वीजा, खिलाड़ी को रोका; जानें मामला

Thu, 15 Oct 2026 03:13 PM IST
Hemant Rastogi हेमंत रस्तोगी
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

चीन में 24 अक्तूबर से विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप होने जा रही है। इससे पहले चीन ने भारतीय टीम में शामिल अरुणाचल प्रदेश के लिफ्टर चारू पेसी को नत्थी वीजा जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
malicious act by China Stapled visa not issued to weightlifter from Arunachal athlete barred from travelling
भारोत्तोलन (सांकेतिक) - फोटो : Adobe

विस्तार

देश का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधत्व करने वाले अरुणाचल प्रदेश के खिलाडि़यों के साथ चीन की नापाक हरकत जारी है। निंगबो (चीन) में 24 अक्तूबर से होने जा रही विश्व वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में शामिल अरुणाचल प्रदेश के लिफ्टर चारू पेसी को चीन की ओर से नत्थी वीजा देने की बात कही गई। वीजा फेसिलिटेशन सर्विसेज (वीएफएस) ने भारतीय वेटलिफ्टिंग महासंघ से चारू को नत्थी वीजा जारी किए जाने पर अंडरटेकिंग मांगी कि उन्हें यह वीजा स्वीकार होगा। 
विज्ञापन


वेटलिफ्टिंग महासंघ ने चारू का नत्थी वीजा स्वीकार करने से इन्कार करते हुए अंडरटेकिंग देने से इन्कार कर दिया। महासंघ का कहना है कि चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश निवासियों को दिया जाने वाला नत्थी वीजा भारत सरकार स्वीकार नहीं करती है। ऐसे में महासंघ ने चारू को विश्व चैंपियनशिप में नहीं भेजने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

एशियाड में जाने से रह गए थे अरुणाचल के खिलाड़ी
विश्व चैंपियनशिप में मीराबाई चानू की अगुआई में आठ सदस्यीय टीम को शिरकत करनी है। इस टीम का अब तक वीजा नहीं लगा था, लेकिन बुधवार को वीजा की कार्यवाही आगे बढ़ी तो 65 किलो भार वर्ग में खेलने वाले चारू पेसी पर मामला फंस गया। यह चारू का विदेश में पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होता। यह पहला मामला नहीं है जब अरुणचाल के खिलाड़ियों को चीन ने नत्थी वीजा जारी किया जिसे भारत सरकार ने मंजूरी नहीं दी। 2023 के हागझोउ एशियाड में दो वुशु खिलाड़ियों को नत्थी वीजा दिए जाने के चलते एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। इससे पहले विश्व यूनिवर्सियाड में जा रहे अरुणाचल के वुशु खिलाड़ियों को चीन ने नत्थी वीजा दिया था। यहां भी ये खिलाड़ी चीन नहीं जा पाए थे।
विज्ञापन

क्यों दिया जाता है नत्थी वीजा
चीन दादागिरी दिखाते हुए भारत के अभिन्न हिस्से अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताता रहा है। इस कारण चीन अरुणाचल वासियों को भारतीय पासपोर्ट पर वीजा देने की बजाय उन्हें अलग से स्टेपल (नत्थी) वीजा देता है, जिसे भारत सरकार स्वीकार नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed