{"_id":"6ad0835af8f70050ce04e847","slug":"champions-league-lionel-messi-records-broke-by-kylian-mbappe-and-haaland-know-all-details-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस लीग: एमबाप्पे और हालंद ने मेसी के कौन से रिकॉर्ड तोड़े? किलियन ने रियल मैड्रिड की जीत में दागा गोल","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
चैंपियंस लीग: एमबाप्पे और हालंद ने मेसी के कौन से रिकॉर्ड तोड़े? किलियन ने रियल मैड्रिड की जीत में दागा गोल
Thu, 15 Oct 2026 01:10 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रोम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:10 PM IST
सार
किलियन एमबाप्पे और एर्लिंग हालंद ने लियोनल मेसी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इन दोनों ने चैंपियंस लीग मैच के दौरान उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
मेसी, एमबाप्पे और हालंद
- फोटो : FIFA.Com/Reuters
विस्तार
किलियन एमबाप्पे चैंपियंस लीग फुटबाल टूर्नामेंट में सबसे कम उम्र में 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने रियल मैड्रिड और रोमा के बीच खेले गए मैच में यह उपलब्धि हासिल की। एमबाप्पे ने लियोनल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सितंबर 2015 में 28 वर्ष की आयु में बार्सिलोना की तरफ से रोमा के खिलाफ ही खेलते हुए पिछला रिकॉर्ड बनाया था।
एमबाप्पे-हालंद की उपलब्धियां
एमबाप्पे ने मैड्रिड की 4-3 की जीत में पहले हाफ में बराबरी का गोल दागकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। चैंपियंस लीग में बुधवार को मेसी का केवल यह रिकॉर्ड ही नहीं टूटा बल्कि एक और रिकॉर्ड उनके नाम से चला गया। मैनचेस्टर सिटी के एर्लिंग हालंद ने पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ अपनी टीम की 2-4 से हार के दौरान दो गोल किए। इससे उनकी चैंपियंस लीग में कुल गोल की संख्या 60 मैच में 61 हो गई है।
यूरोपीय फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था यूईएफए के अनुसार 26 साल और 85 दिन की उम्र में हालंद चैंपियंस लीग में 60 गोल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मेसी का रिकॉर्ड को एक दिन के अंतर से तोड़ा।