{"_id":"6acdf51bad384fb7810481c0","slug":"india-approves-166-athletes-para-asian-games-2026-controversial-shooting-coach-jay-prakash-nautiyal-dropped-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैरा एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्रालय ने 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी, विवादित निशानेबाजी कोच बाहर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
पैरा एशियन गेम्स 2026: खेल मंत्रालय ने 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी, विवादित निशानेबाजी कोच बाहर
Tue, 13 Oct 2026 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:38 PM IST
सार
खेल मंत्रालय ने जापान के आइची-नागोया में 18 अक्टूबर से होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिए 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है। विवादों में घिरे पैरा निशानेबाजी कोच जय प्रकाश नौटियाल को दल से बाहर कर उनकी जगह जीवन एल राय को शामिल किया गया है। भारतीय दल में सिमरन, शीतल देवी, अवनि लेखरा, मोना अग्रवाल, भाविना पटेल और प्रमोद भगत जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
शीतल देवी
- फोटो : Instagram
विस्तार
खेल मंत्रालय ने विवादों से घिरी चयन प्रक्रिया के बाद पैरा एशियाई खेलों के लिये 166 खिलाड़ियों को मंजूरी दी है जिसमें विवादित पैरा निशानेबाजी कोच जय प्रकाश नौटियाल को दल से हटा दिया गया है। जापान के आइची नागोया में 18 अक्टूबर से होने वाले खेलों के लिये नौटियाल की जगह जीवन एल राय को दल में जगह दी गई है।
नौटियाल पर चयन के बदले धन की मांग और स्थापित मानदंडों का पालन नहीं करने के आरोप लगाये गए हैं। कई निशानेबाजों ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करके उनकी बर्खास्तगी और आरोपों की जांच की मांग की थी। उन्होंने खेल मंत्री मनसुख मांडविया से भी मुलाकात करके अपनी शिकायतें उनके सामने रखीं। इससे पहले पैरा एशियाई दल के विदाई समारोह के दौरान भी उन्होंने प्रदर्शन किया था।
94 टीम अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ और 15 दल स्टाफ के साथ भारत का 275 सदस्यीय दल 10 खेलों में भाग लेगा। इनमें 62 एथलेटिक्स में हैं जिनमें 46 पुरूष शामिल हैं। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता दृष्टिबाधित फर्राटा धाविका सिमरन भी टीम में है। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी को डोपिंग के कारण बाहर कर दिया गया। अब उनके नये गाइड शिवम उनके साथ होंगे।
विज्ञापन
साइकिलिस्टों के प्रदर्शन के बावजूद मंत्रालय ने ऐन मौके पर कोई बदलाव नहीं किये हैं और पैरालम्पियन अरशद शेख को ही जगह दी गई है चूंकि टीम में चयन के दावेदारों में उनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ था। भारतीय साइकिलिंग महासंघ और भारतीय पैरालम्पिक समिति ने छह अन्य का चयन किया था लेकिन मानदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण उन्हें शामिल नहीं किया गया।
टेबल टेनिस में स्वीकृत नामों में पैरालम्पिक रजत पदक विजेता भाविना पटेल शामिल है। बैडमिंटन में 28 सदस्यीय दल को मंजूरी मिली है जिनमें दुनिया के पूर्व नंबर एक और तोक्यो पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता प्रमोद भगत और पैरालम्पिक रजत पदक विजेता सुहास यथिराज शामिल हैं।
भुजाहीन पैरा तीरंदाज शीतल देवी पर भी नजरें होंगी जो पैरा एशियाड में दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। उनके साथ 18 वर्ष की पायल नाग भी भाग लेंगी जिन्होंने इस साल बैंकॉक में विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज में शीतल को हराया था। निशानेबाजी दल में पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल शामिल हैं। मोना ने हाल ही में कोरिया में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है।
इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
खेलों के अनुसार खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की संख्या

|
खेल |
प्रमुख खिलाड़ी |
|---|---|
|
पैरा एथलेटिक्स |
सुमित अंतिल, प्रवीण कुमार, निषाद कुमार, अजीत सिंह, सोमन राणा, नवदीप सिंह, सिमरन |
|
पैरा शूटिंग |
अवनि लेखड़ा, भक्ति कुमारी, मोना अग्रवाल, मनीष नरवाल, रुद्रांक्ष खंडेलवाल |
|
पैरा जूडो |
कपिल परमार |
|
पैरा तीरंदाजी |
शीतल देवी, पायल नाग, हरविंदर सिंह |
|
पैरा बैडमिंटन |
नितेश कुमार, मनीषा रामदास, सुहास एलवाई, प्रमोद भगत, सुकांत कदम |
|
पैरा टेबल टेनिस |
भाविना पटेल, एकता भ्यान |
|
पैरा पॉवरलिफ्टिंग |
झंडू कुमार, अशोक |
खेलों के अनुसार खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की संख्या
|
खेल |
पुरुष |
महिला |
कुल खिलाड़ी |
सपोर्ट स्टाफ |
|---|---|---|---|---|
|
ब्लाइंड फुटबॉल |
10 |
00 |
10 |
03 |
|
पैरा तीरंदाजी |
06 |
05 |
11 |
10 |
|
पैरा एथलेटिक्स |
46 |
16 |
62 |
36 |
|
पैरा बैडमिंटन |
17 |
11 |
28 |
09 |
|
पैरा साइक्लिंग |
01 |
00 |
01 |
02 |
|
पैरा जूडो |
02 |
05 |
07 |
04 |
|
पैरा पॉवरलिफ्टिंग |
04 |
04 |
08 |
05 |
|
पैरा शूटिंग |
07 |
06 |
13 |
10 |
|
पैरा तैराकी |
14 |
02 |
16 |
06 |
|
पैरा टेबल टेनिस |
04 |
06 |
10 |
09 |
|
पीसीआई ऑफिशियल्स |
00 |
00 |
00 |
15 |