फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi to Meet Athletes: एशियन गेम्स के भारतीय दल से आज पीएम की मुलाकात, थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम

Thu, 15 Oct 2026 03:52 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 03:52 PM IST
खास बातें

PM Narendra Modi to meets the Indian contingent for the Asian Games 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल को संबोधित करेंगे। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...

विज्ञापन
PM Narendra Modi meets the Indian contingent for the Asian Games 2026 today
पीएम मोदी - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:52 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: 501 खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के लिए 501 खिलाड़ियों का दल भेजा था। इनमें 310 खिलाड़ी पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इतने बड़े दल की मौजूदगी भारतीय खेलों में बढ़ते दायरे और नई प्रतिभाओं के सामने आने का संकेत है। हालांकि, इस बार पदकों की संख्या पिछले संस्करण से कम रही, लेकिन अलग-अलग खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता ने भविष्य के लिए उम्मीदें भी जगाई हैं। खासकर तीरंदाजी, मुक्केबाजी, कुश्ती और टीम स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सकारात्मक रहा।
03:36 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: होटल से निकले भारतीय एथलीट्स

एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए एक होटल से रवाना हुए।
 
विज्ञापन
03:33 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: भारत ने कुल 85 पदक जीते

एशियन गेम्स 2026 यानी 20वें एशियाई खेलों का आयोजन जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर 2026 तक हुआ था। इन खेलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने पदक तालिका में चौथा स्थान हासिल किया और कुल 85 पदक जीते। इसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य पदक शामिल हैं। यह एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार है, जब भारत ने टॉप पांच देशों में जगह बनाई है, जो विभिन्न खेलों में देश की बढ़ती ताकत को दिखाता है।
03:32 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meets Athletes: पीएम मोदी एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शाम लगभग 4:30 बजे मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, नई दिल्ली में एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल के साथ बातचीत करेंगे। इस अवसर पर वे भारतीय दल को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में भारतीय दल के एथलीट, उनके कोच और सहायक कर्मचारी, भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल संघों के प्रतिनिधि तथा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
 
03:27 PM, 15-Oct-2026

PM Modi to Meet Athletes: एशियन गेम्स के भारतीय दल से आज पीएम की मुलाकात, थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम

PM Narendra Modi meets the Indian contingent for the Asian Games 2026: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के भारतीय दल को संबोधित करेंगे। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed