फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   China Masters Badminton: Lakshya Sen makes another early exit, Kidambi Srikanth progresses

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर; किदांबी श्रीकांत ने दूसरे दौर में बनाई जगह

Wed, 02 Sep 2026 11:37 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शंघाई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 02 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

यह कनाडा के खिलाड़ी विक्टर के खिलाफ लक्ष्य की तीसरी हार रही। वह विक्टर के खिलाफ सिर्फ एक बार जीतने में कामयाब हो पाए हैं। ऐसा इस साल मार्च में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हुआ था। 

विज्ञापन
China Masters Badminton: Lakshya Sen makes another early exit, Kidambi Srikanth progresses
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन चाइना मास्टर्स के पहले दौर में कनाडा के विक्टर लाई से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, किदांबी श्रीकांत ने अपना मैच जीता और दूसरे दौर में जगह बनाई। 2021 विश्व चैंपियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट लक्ष्य ने मैच में कई गलतियां कीं, जिसका विश्व नंबर-नौ विक्टर ने फायदा उठाया। लक्ष्य 14-21, 7-21 से मैच हार गए। यह मुकाबला 38 मिनट में ही खत्म हो गया। विक्टर पिछले महीने हुए विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। 
विज्ञापन


श्रीकांत और मिश्रित युगल जोड़ी अगले दौर में
2021 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत ने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-16, 21-15 से हराकर पुरुष एकल के अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो ने भी अगले दौर का टिकट कटाया। भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के टोनाकोर्न साएहेंग और टोनिचा साएहेंग को सीधे गेमों में 21-8, 21-9 से मात दी।
विज्ञापन


लक्ष्य सेन के लिए एक और निराशाजनक नतीजा
लक्ष्य सेन के लिए पिछले कुछ सप्ताह मुश्किल भरे रहे हैं। घरेलू सरजमीं पर आयोजित विश्व चैंपियनशिप में वह शुरुआती दौर में ही अप्रत्याशित रूप से बाहर हो गए थे। इसके बाद बुधवार को भी उन्हें कनाडा के विक्टर लाई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य ने पहले गेम की शुरुआत 4-0 की बढ़त के साथ की थी, लेकिन कनाडाई खिलाड़ी ने जल्द ही मुकाबले पर नियंत्रण हासिल कर लिया। विक्टर ने लक्ष्य को लय हासिल करने का कोई मौका नहीं दिया और लगातार दबाव बनाते हुए पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।

बैकहैंड साइड पर लगातार हुई गलतियां
दूसरे गेम में भी लक्ष्य अपनी परेशानी से बाहर नहीं निकल सके। विक्टर की मजबूत डिफेंस के सामने भारतीय खिलाड़ी लगातार संघर्ष करते रहे। दबाव बढ़ने के साथ लक्ष्य ने धैर्य खोया और कनाडाई खिलाड़ी की बैकहैंड साइडलाइन पर बार-बार गलतियां कीं।कोर्ट बदलने के बाद भी स्थिति नहीं बदली। विक्टर ने लक्ष्य के आक्रामक शॉट्स को लगातार वापस लौटाया और उन्हें गलतियां करने पर मजबूर किया। लक्ष्य एक समय 4-11 से पीछे हो गए और इसके बाद वापसी नहीं कर सके। कनाडाई खिलाड़ी ने बिना ज्यादा परेशानी के मुकाबला समाप्त कर दिया।


इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
भारत के अन्य खिलाड़ियों में पुरुष युगल की स्टार जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तथा महिला एकल खिलाड़ी तन्वी शर्मा और देविका सिहाग बुधवार को बाद में अपने मुकाबले खेलने उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed