{"_id":"6a75bbc9215a3c8fa208ca0a","slug":"england-star-ivan-toney-charged-with-assault-over-alleged-london-nightclub-incident-2026-08-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ivan Toney Charged: विश्वकप खेल चुके इंग्लैंड के फुटबॉलर इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, क्या है पूरा मामला?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Ivan Toney Charged: विश्वकप खेल चुके इंग्लैंड के फुटबॉलर इवान टोनी पर मारपीट का आरोप, क्या है पूरा मामला?
Fri, 07 Aug 2026 04:34 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 04:34 PM IST
सार
इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर इवान टोनी पर लंदन के एक नाइटक्लब में कथित मारपीट के मामले में शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। टोनी 24 सितंबर को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश होंगे और उन्होंने आरोपों को चुनौती देने की बात कही है।
विज्ञापन
इवान टोनी
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के स्टार स्ट्राइकर इवान टोनी पर लंदन के एक नाइटक्लब में कथित मारपीट के मामले में आरोप तय किया गया है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि 30 वर्षीय फुटबॉलर पर असॉल्ट कॉजिंग एक्चुअल बॉडिली हार्म यानी मारपीट कर शारीरिक चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
पिछले साल की घटना से जुड़ा मामला
पुलिस के मुताबिक, कथित घटना 6 दिसंबर 2025 को मध्य लंदन के सोहो इलाके में वार्डोर स्ट्रीट स्थित एक नाइटक्लब में हुई थी। इस मामले में पुलिस को मारपीट की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। जांच पूरी होने के बाद टोनी के खिलाफ 31 जुलाई को औपचारिक रूप से आरोप तय किए गए।
टोनी को इस मामले में 24 सितंबर को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट्स कोर्ट में पेश होना है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'एक व्यक्ति को मारपीट के मामले में मेट की जांच के बाद आरोपित किया गया है। 30 वर्षीय इवान टोनी को गुरुवार, 31 जुलाई को असॉल्ट कॉजिंग एक्चुअल बॉडिली हार्म के आरोप में चार्ज किया गया।'

टोनी ने आरोपों को चुनौती देने की बात कही
आरोप लगाए जाने के बाद टोनी के प्रतिनिधि ने कहा कि इंग्लैंड के इस फॉरवर्ड को कानूनी कार्रवाई की जानकारी है, लेकिन वह आरोपों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं और अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। बीबीसी से बातचीत में टोनी के प्रवक्ता ने कहा कि खिलाड़ी आरोप लगाए जाने से स्वाभाविक रूप से हैरान हैं, लेकिन उन्हें अदालत के सामने अपना नाम साफ करने का मौका मिलने का इंतजार है।

इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं 10 मुकाबले
टोनी इंग्लैंड के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फॉरवर्ड में शामिल हैं और 2026 फीफा विश्व कप में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे। टूर्नामेंट में उन्होंने इंग्लैंड के लिए मुकाबले खेले, जिसमें फ्रांस के खिलाफ ब्रॉन्ज मेडल मैच में मिली जीत भी शामिल है। टोनी ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत अपने घरेलू क्लब नॉर्थम्प्टन टाउन से की थी। इसके बाद 2015 में वह न्यूकैसल यूनाइटेड से जुड़े। हालांकि, उन्हें असली पहचान पीटरबरो यूनाइटेड के लिए शानदार गोल करने के बाद मिली। उनके प्रदर्शन ने ब्रेंटफोर्ड का ध्यान खींचा और 2020 में उन्होंने इस क्लब का रुख किया।

ब्रेंटफोर्ड के लिए किए 72 गोल
ब्रेंटफोर्ड में टोनी ने खुद को प्रीमियर लीग के शीर्ष स्ट्राइकरों में स्थापित किया। उन्होंने क्लब के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 141 मैचों में 72 गोल किए। इसके बाद 2022 में उन्हें पहली बार इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में बुलाया गया और मार्च 2023 में उन्होंने सीनियर टीम के लिए पदार्पण किया।
टोनी ने इंग्लैंड के लिए अब तक 10 मैच खेले हैं और मार्च 2024 में वेम्बली स्टेडियम में बेल्जियम के खिलाफ दोस्ताना मुकाबले में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया। इसके बाद उन्होंने सऊदी प्रो लीग क्लब अल-अहली का रुख किया, जहां वह फिलहाल खेल रहे हैं।