Sunil Chhetri: सुनील छेत्री को सम्मान, फीफा ने रिलीज की दिल छू लेने वाली सीरीज, पीएम मोदी ने दी बधाई
छेत्री को उनकी डॉक्यूमेंट्री से सम्मानित करने का फीफा का फैसला अनोखा है क्योंकि भारत ने अभी तक फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है। फीफा ने छेत्री के शानदार करियर पर विशेष डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसका नाम 'कैप्टन फैंटास्टिक' है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फीफा ने लिखा, ''आप रोनाल्डो और मेसी के बारे में सब जानते हैं, अब तीसरे सबसे अधिक स्कोर करने वाले सक्रिय पुरुष अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की कहानी जानें। कैप्टन फैंटास्टिक अब फीफा+ पर उपलब्ध है।'' फीफा ने डॉक्यूमेंट्री का एक दिल छू लेने वाला पोस्टर शेयर किया है। इसमें सुनील छेत्री को क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ पोडियम पर खड़ा दिखाया गया है।
छेत्री को उनकी डॉक्यूमेंट्री से सम्मानित करने का फीफा का फैसला अनोखा है क्योंकि भारत ने अभी तक एक बार भी फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है। कई फुटबॉल एक्सपर्ट के मुताबिक, सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे बेहतरीन फॉरवर्ड में से एक हैं। छेत्री के गोल स्कोरिंग क्षमता ने उन्हें क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के साथ खड़ा किया है।
You know all about Ronaldo and Messi, now get the definitive story of the third highest scoring active men's international.
Sunil Chhetri | Captain Fantastic is available on FIFA+ now 🇮🇳 — FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) September 27, 2022
पीएम मोदी ने दी बधाई
फीफा द्वारा बनाई गई डॉक्यूमेंट्री को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनील छेत्री को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि शाबाश सुनील छेत्री! यह निश्चित रूप से भारत में फुटबॉल की लोकप्रियता को बढ़ावा देगा।
रोनाल्डो और मेसी से पीछे छेत्री
छेत्री फिलहाल सक्रिय खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो 117 गोल के साथ पहले और अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी 90 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। छेत्री के 84 गोल हैं।
कहां देख सकेंगे कैप्टन फैंटास्टिक?
कैप्टन फैंटास्टिक फीफा+ पर उपलब्ध है। इसे वेबसाइट या एप पर फ्री में देखा जा सकता है।

कमेंट
कमेंट X