सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Fifa president Gianni Infantino’s attempt at Israel-Palestine handshake backfires know matter

FIFA: बैकफायर हुई फुटबॉल के मंच से राजनीति की कोशिश, फलस्तीन ने किस तरह इन्फेंटिनो की उम्मीद पर फेरा पानी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेंकूवर Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 02 May 2026 09:24 AM IST
विज्ञापन
सार

फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इस्राइल-फलस्तीन के पदाधिकारियों को मंच पर बुलाकर हाथ मिलवाने की कोशिश की। लेकिन फलस्तीन ने इससे साफ इनकार कर दिया। इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Fifa president Gianni Infantino’s attempt at Israel-Palestine handshake backfires know matter
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो - फोटो : एक्स@WhiteHouse
विज्ञापन

विस्तार

फुटबॉल संचालक वैश्विक संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने इस्राइल-फलस्तीन के पदाधिकारियों को मंच पर बुलाकर हाथ मिलवाने की कोशिश की, लेकिन फलस्तीन के स्पष्ट इनकार करने से कवायद बैकफायर हो गई। सोशल मीडिया पर उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ कम वक्त बिताने की सलाह मिल रही है, जो उनके जिगरी दोस्त हैं।
Trending Videos


राजौब ने सुलेमान ने नहीं मिलाए हाथ 
गुरुवार को 76वीं फीफा कांग्रेस में इन्फेंटिनो ने मंच पर इस्राइली फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष बासिम शेख सुलेमान व फलस्तीन फुटबाल संघ के अध्यक्ष जिब्रिल राजौब को आमंत्रित किया। दोनों से बच्चों को उम्मीद देने के नाम पर आपस में हाथ मिलाने की अपील की, लेकिन राजौब ने सुलेमान से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और इन्फेंटिनो के गाल पर अलविदा चुंबन कर मंच से चले गए। फलस्तीन फुटबॉल की उपाध्यक्ष सुसान शलाबी ने कहा, हम उस व्यक्ति से हाथ नहीं मिला सकते, जिसे इस्राइलियों ने अपने फासीवाद और नरसंहार को छिपाने के लिए भेजा है। हम पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप को फीफा पीस प्राइज देने पर भी घिरे थे जियानी
पिछले साल दिसंबर में जियानी इन्फेंटिनो ने फीफा की तरफ से हर साल फीफा पीस प्राइज देने की घोषणा की थी। यह प्राइज पहली बार डोनाल्ड ट्रंप को शांतिदूत बताते हुए दिया गया, जिसके लिए इन्फेंटिनो बेहद विवाद में घिरे थे। उन पर ट्रंप की छवि चमकाने की कोशिश का आरोप लगा था। बता दें कि इस बार फीफा विश्व कप का आयोजन अमेरिका ही कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed