साथ ही फीफा विश्व कप 2026 का जून में आगाज होना है। उससे पहले पीएम मोदी के इस पहल ने भारतीय फैंस के अंदर इस टूर्नामेंट को लेकर दिलचस्पी भी जगा दी है। भारत में क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल के भी काफी फैंस हैं और पीएम मोदी ने उन्हें अब फुटबॉल चुनने के लिए प्रेरित किया है। पीएम मोदी के ऐसा करने से फीफा विश्व कप जैसे बड़े मंचों पर भारत की मौजूदगी को लेकर भी नई चर्चा शुरू हो गई है।
{"_id":"69f0694bbbe1968a4407f0c2","slug":"pm-modi-inspires-young-footballers-sparks-olympic-and-fifa-world-cup-dreams-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या ओलंपिक में दिखेगा भारतीय फुटबॉल का दम: पीएम मोदी ने युवाओं में भरा जोश; फीफा विश्वकप के लिए जगाई दिलचस्पी","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्या ओलंपिक में दिखेगा भारतीय फुटबॉल का दम: पीएम मोदी ने युवाओं में भरा जोश; फीफा विश्वकप के लिए जगाई दिलचस्पी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:31 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के गंगटोक दौरे के दौरान स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए उन्हें बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। पीएम ने कहा कि भारत ओलंपिक मेजबानी की कोशिश कर रहा है, इसलिए युवाओं को अभी से तैयारी करनी चाहिए। उनके संदेश ने भारतीय फुटबॉल के भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगाई है।
विज्ञापन
पीएम मोदी गोल करते हुए
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय फुटबॉल को नई दिशा देने की कोशिश के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगटोक में युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर बड़ा संदेश दिया। पीएम ने बच्चों से कहा कि उन्हें सिर्फ खेलने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ओलंपिक में खेलने के लक्ष्य के साथ मेहनत करनी चाहिए। उनके इस संदेश ने युवाओं में नया जोश भर दिया और भारतीय फुटबॉल के भविष्य को लेकर उम्मीदें बढ़ा दीं।
Trending Videos
पीएम मोदी फुटबॉल खेलते हुए
- फोटो : Instagram
बच्चों संग खेला फुटबॉल
सिक्किम दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने स्थानीय किशोर लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला। इस दौरान उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों के साथ समय बिताया और कुछ गोल भी किए। कभी उन्होंने राइट विंग से तो कभी सेंटर फॉरवर्ड से गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया। उन्होंने गोल करने के लिए दाएं और बाएं पैर का बखूबी इस्तेमाल भी किया। एक वीडियो में पीएम कहते हैं, 'मुझे क्या आपलोग फुटबॉल खेलना सीखाएंगे। ऐसा तो नहीं कि आपलोग मुझे हरा देंगे।'

पेरिस ओलंपिक
- फोटो : Twitter
युवाओं को दिया बड़ा मंत्र
प्रधानमंत्री ने मैच के बाद युवा खिलाड़ियों से कहा, 'खेलने के लिए सिर्फ अभ्यास काफी नहीं है। मैच होना चाहिए। इससे हम सीखते हैं। हममें जुनून पैदा होता है। आने वाले दिनों में इसे लोकप्रिय बनाना है। आपको पता होगा भारत ओलंपिक (2036) की मेजबानी हासिल करने का प्रयास कर रहा है। उस समय तक आपलोग परिपक्व खिलाड़ी बन जाएंगे। इसलिए आप सभी को अभी से बेहतर करना का प्रयास करना चाहिए और अपनी तैयारी ओलंपिक खेलने के उद्देश्य से तैयारी करिए।'

फीफा विश्वकप
- फोटो : अमर उजाला/AI
भारतीय फुटबॉल के लिए संकेत
पीएम मोदी के इस संदेश को भारतीय फुटबॉल के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। युवाओं को बड़े मंचों के लिए तैयार करने की बात ने खेल जगत में नई ऊर्जा भरी है। इससे पहले पीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, 'गंगटोक की एक प्यारी सुबह, सिक्किम में अपने नन्हे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।' एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'इन युवाओं के साथ फुटबॉल का एक जबरदस्त सेशन।' प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को फुटबॉल पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया।

प्रधानमंत्री ने गंगटोक में खेला फुटबॉल।
- फोटो : X (@narendramodi)
विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ
पीएम 27 अप्रैल की शाम को गंगटोक पहुंचे थे। उनका मंगलवार का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताने के बाद प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे। वह पालजोर स्टेडियम में सिक्किम के राज्य स्थापना के 50वें वर्ष के समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे, जहां वे राज्य भर में 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, संपर्क, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि सहित कई क्षेत्रों को कवर करती हैं, और इनका उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।
पीएम मोदी की कुछ तस्वीरें

कमेंट
कमेंट X