{"_id":"69f0805653b0b04b83001c52","slug":"india-lose-to-china-to-end-campaign-in-uber-cup-finals-pv-sindhu-failed-to-capitalise-chances-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uber Cup: 16 बार की चैंपियन चीन से भारत को मिली हार, उबेर कप बैडमिंटन में समाप्त हुआ सफर; सिंधू ने किया निराश","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Uber Cup: 16 बार की चैंपियन चीन से भारत को मिली हार, उबेर कप बैडमिंटन में समाप्त हुआ सफर; सिंधू ने किया निराश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होर्सेंस
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला टीम का उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया है। भारत को चीन के खिलाफ एकतरफा अंदाज में हार मिली। इस मुकाबले में पीवी सिंधू खुद को मिले मौके का फायदा नहीं उठा सकीं।
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मजबूत स्थिति में होने का फायदा नहीं उठा पाईं, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिससे भारत उबेर कप में चीन से 0-5 से हारकर इस बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारतीय महिला टीम ने मेजबान डेनमार्क से 2-3 की हार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन उसके बाद उसने यूक्रेन पर 4-1 से जीत हासिल करके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद बनाए रखी थी।
Trending Videos
चीन से गंवाए हैं पिछले तीन मुकाबले
उबेर कप में 16 बार के चैंपियन चीन से भारत को पिछले तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सिंधू ने भारत की तरफ से शुरुआत की, जबकि उन्नति हुडा और तन्वी शर्मा की जगह अन्य दो एकल मुकाबलों के लिए ईशारानी बरुआ और देविका सिहाग को टीम में शामिल किया गया। सिंधू निर्णायक सेट में 18-12 से आगे थीं, लेकिन आखिर में वह विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग झियी से 16-21, 21-19, 19-21 से हार गईं। इससे चीन ने सोमवार को ग्रुप ए के इस महत्वपूर्ण मुकाबले में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा पहले युगल मुकाबले में विश्व की नंबर एक जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग के सामने नहीं टिक पाईं और 11-21, 8-21 से हार गईं। ईशारानी बरुआ ने टोक्यो ओलंपिक चैंपियन चेन युफेई के सामने कड़ी चुनौती पेश की, लेकिन विश्व में 38वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी ने पहले गेम में 20-19 पर एक आसान मौका गंवा दिया। विश्व में चौथे नंबर की खिलाड़ी युफेई ने यह मैच 44 मिनट में 22-20, 21-13 से जीतकर चीन को 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।
दूसरे युगल में त्रीसा जॉली और कविप्रिया सेल्वम की जोड़ी को 59 मिनट तक चले मुकाबले में लूओ जू मिन और झांग शू जियान से 10-21, 21-12, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व में 43वें नंबर की खिलाड़ी देविका सिहाग ने भी अच्छी शुरुआत की लेकिन वह लय बरकरार रखने में विफल रहीं और तीसरे एकल में विश्व में 97वें नंबर की खिलाड़ी जू वेन जिंग से 21-19, 17-21, 10-21 से हार गईं।

अब पुरुष टीम पर टिकी है निगाह
भारत की निगाहें अब पुरुष टीम पर टिकी हैं जो थॉमस कप में ग्रुप ए में अपने आखिरी मुकाबले में चीन का सामना करेगा। 2022 की चैंपियन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 5-0 की शानदार जीत से पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत और चीन इस ग्रुप में शीर्ष पर हैं। भारत ने कनाडा पर 4-1 से जीत के साथ शुरुआत की थी। चीन ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया था। उसने सोमवार को कनाडा को 4-1 से पराजित किया। भारत और चीन अब बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगे, जिससे ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम का फैसला होगा।

कमेंट
कमेंट X