{"_id":"6a5cccb179376553aa04fb02","slug":"fifa-wc-manipur-and-meghalaya-government-has-declared-a-holiday-for-all-educational-institutions-in-the-state-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA WC: विश्व कप का खुमार, पूर्वोत्तर के इन दो राज्यों में सोमवार को रहेगी छुट्टी; बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA WC: विश्व कप का खुमार, पूर्वोत्तर के इन दो राज्यों में सोमवार को रहेगी छुट्टी; बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान
Sun, 19 Jul 2026 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इम्फाल
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 19 Jul 2026 06:40 PM IST
सार
फीफा विश्व कप के फाइनल का खुमार भारत में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। पूर्वोत्तर के दो राज्य मणिपुर और मेघालय में सोमवार को शिक्षण संस्थान बंद रखने का फैसला किया गया है। ये निर्णय इसलिए लिया गया ताकि छात्र आराम से खिताबी मैच का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन
यमाल और मेसी
- फोटो : FIFA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर और मेघालय की सरकारों ने छात्रों को फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल का लुत्फ उठाने का मौका देने के लिए सोमवार को राज्य के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में गत विजेता अर्जेंटीना का मुकाबला स्पेन से होगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि 20 जुलाई 2026 को प्रातः 12:30 बजे (रात्रि 12:30 बजे) होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले का राज्यभर के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक आनंद ले सकें, इसी उद्देश्य से यह अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
मणिपुर के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, मणिपुर के राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई अथवा किसी अन्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी, अनुदानित और निजी महाविद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान तथा विश्वविद्यालय 20 जुलाई को बंद रहेंगे।
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने सोमवार को राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित करने की घोषणा की है। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब पूरे राज्य में विश्व कप को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मैचों के लाइव प्रसारण के लिए शिलांग के एक पार्किंग स्थल के अलावा जोवाई और तुरा में स्थापित सीएम फैन पार्क को फुटबॉल प्रेमियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

इन्फैन्टिनो ने की थी सराहना
मेघालय में फुटबॉल के इस उत्सव को वैश्विक पहचान भी मिली, जब हाल ही में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर राज्य में फुटबॉल के प्रति लोगों के उत्साह की सराहना की। मुख्यमंत्री संगमा ने रविवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा, मैंने सोमवार को स्कूलों और कॉलेजों सहित राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश रखने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेघालय में फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि लोगों का जुनून और जीवनशैली का हिस्सा है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए युवाओं को इस बहुप्रतीक्षित फाइनल का पूरा आनंद लेने का अवसर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।