{"_id":"6a34115cc627819cba0988a2","slug":"fifa-world-cup-2026-brazil-will-be-without-neymar-for-their-second-world-cup-group-match-against-haiti-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FIFA World Cup: हैती के खिलाफ विश्व कप के अगले मैच में नहीं खेलेंगे नेमार, ब्राजील टीम के साथ नहीं हुए रवाना","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
FIFA World Cup: हैती के खिलाफ विश्व कप के अगले मैच में नहीं खेलेंगे नेमार, ब्राजील टीम के साथ नहीं हुए रवाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू जर्सी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
ब्राजील को फीफा विश्व कप के अपने दूसरे मैच में हैती का सामना करना है। लेकिन टीम के लिए झटके की बात यह है कि नेमार इस मैच में भी नहीं खेल सकेंगे। नेमार चोट से उबर रहे हैं और मैदान पर उनकी वापसी का इंतजार बढ़ गया है।
नेमार
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार हैती के खिलाफ फीफा विश्व कप के दूसरे मैच में भी नहीं खेल सकेंगे। बताया जा रहा है कि नेमार टीम के साथ फिलाडेल्फिया के लिए रवाना नहीं हुए हैं और उन्होंने न्यू जर्सी में ही रुकने का फैसला लिया है जहां वह रिहैब के आखिरी चरण से गुजर रहे हैं। इसका मतलब यह तय है कि नेमार अब तक चोट से पूरी नहीं उबर सके हैं और उनकी वापसी का इंतजार बढ़ गया है।
नेमार को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहता ब्राजील
ब्राजील का सामना अब ग्रुप सी के मुकाबले में हैती से होना है। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ (सीबीएफ) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि नेमार टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं गए हैं। यह फैसला ब्राजील के अपने सबसे बड़े स्टार के प्रति सावधानी भरे रवैये को दिखाता है। वे वापसी के करीब तो हैं, लेकिन अभी प्रतिस्पर्धी मैच खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। सीबीएफ ने एक बयान में कहा, नेमार अपनी रिकवरी के आखिरी चरण का पूरा फायदा उठाने के लिए न्यू जर्सी में ही रहेंगे और कोलंबिया पार्क ट्रेनिंग सेंटर की बेहतरीन सुविधाओं का इस्तेमाल करेंगे।
नेमार चोट के कारण पनामा और मिस्र के खिलाफ ब्राजील के वार्म अप मैच और मोरक्को के खिलाफ हुए विश्व कप के पहले मैच में भी नहीं खेल पाए थे। 17 मई को कोरीटिबा के खिलाफ सैंटोस के लिए खेलते हुए नेमार को चोट लगी थी। यह उनकी शारीरिक परेशानियों के उस मुश्किल दौर का एक और हिस्सा है, जिसने हाल के वर्षों में उनके खेलने के मौकों को सीमित कर दिया है। हैती के खिलाफ मैच के लिए फिट नहीं हो पाने के बावजूद इस सप्ताह नेमार की रिकवरी में तेजी आई है।

क्या ग्रुप चरण में नहीं खेल सकेंगे नेमार?
टीम में शामिल होने के बाद नेमार ने हाल ही में पहली बार अमेरिका में ट्रेनिंग की थी। हालांकि वह मुख्य ग्रुप से अलग रहे थे। इस सप्ताह नेमार ब्राजील के ट्रेनिंग बेस पर फिजिथेरेपिस्ट और फिटनेस कोच के साथ ज्यादातर इनडोर रिहैबिलिटेशन सेशन तक ही सीमित रहे। टीम का मेडिकल स्टाफ नेमार को बचे हुए ग्रुप मैचों में जोखिम में डालने के बजाय नॉकआउट स्टेज के दौरान उनकी वापसी का लक्ष्य बना रहा है। टीम के कोच कार्लो एंसेलोटी ने भी मोरक्को के खिलाफ मैच से पहले संकेत दिए थे कि पिंडली की चोट से उबर रहे नेमार पूरे ग्रुप स्टेज में शायद चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।

ब्राजील की नजरें वापसी पर
नेमार के नहीं होने का झटका ब्राजील को विश्व कप के पहले मैच में लगा था और टीम को मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने पर मजबूर होना पड़ा था। ब्राजील की नजरें हैती के खिलाफ वापसी करने पर टिकी होंगी। ब्राजील को इसके बाद 24 जून को स्कॉटलैंड से खेलना है।