फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   FIFA World Cup 2026: Type Erling Haaland On Google Today And Watch What Happens know complete details

FIFA World Cup: गूगल ने एर्लिंग हालंद को दिया खास ट्रिब्यूट, नाम सर्च करते ही स्क्रीन पर दिखेगा अनोखा सरप्राइज

Thu, 09 Jul 2026 10:58 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 09 Jul 2026 10:58 PM IST
सार

गूगल ने फीफा विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद को खास ट्रिब्यूट दिया है। गूगल पर उनका नाम सर्च करते ही स्क्रीन पर नॉर्वेजियन कैरेक्टर्स की एनिमेशन और ड्रम साउंड वाला खास सरप्राइज दिखाई देता है। आइए देखते हैं...

विज्ञापन
FIFA World Cup 2026: Type Erling Haaland On Google Today And Watch What Happens know complete details
एर्लिंग हालंद - फोटो : IANS

विस्तार

अगर आप आज गूगल पर एर्लिंग हालंद का नाम सर्च करेंगे, तो आपको एक खास सरप्राइज देखने को मिलेगा। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे नॉर्वे के स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद के सम्मान में गूगल ने एक विशेष एनिमेशन जारी किया है।
विज्ञापन

नाम सर्च करते ही दिखा खास एनिमेशन
जैसे ही यूजर्स गूगल पर एर्लिंग हालंद टाइप करते हैं, सामान्य सर्च रिजल्ट्स के साथ स्क्रीन के निचले हिस्से में नॉर्वे की पारंपरिक वेशभूषा पहने सात छोटे-छोटे कैरेक्टर नाव चलाते हुए दिखाई देते हैं। इसके साथ ही ड्रम जैसी ध्वनि भी सुनाई देती है, जो कर्सर मूव करने पर बजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

FIFA World Cup 2026: Type Erling Haaland On Google Today And Watch What Happens know complete details
हालंद और नॉर्वे टीम - फोटो : FIFA.COM
विश्व कप 2026 में शानदार फॉर्म
एर्लिंग हालंद इस समय फीफा विश्व कप 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 5 मैचों में 7 गोल दागकर नॉर्वे को शानदार शुरुआत दिलाई है। उनकी इसी उपलब्धि को देखते हुए गूगल ने यह इंटरैक्टिव ट्रिब्यूट तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर भी दी जानकारी
हालंद ने खुद भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस खास गूगल फीचर के बारे में बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'आज एक काम जरूर करें... गूगल पर मेरा नाम सर्च करें।'

पुराना रैप सॉन्ग फिर हुआ वायरल
हाल ही में हालंद ने मशहूर नॉर्वेजियन डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर काईगो के साथ अपने पुराने वायरल रैप सॉन्ग काईगो गो (Kygo Jo) का रीमिक्स भी रिलीज किया है। दरअसल, फुटबॉल स्टार बनने से पहले हालंद अपने अंडर-17 टीम के साथी एरिक बॉथम और एरिक टॉबियास सैंडबर्ग के साथ फ्लो किंग्ज नाम के रैप ग्रुप का हिस्सा थे। साल 2016 में, जब हालंद नॉर्वे के क्लब ब्रायन के लिए खेलते थे, तब इस ग्रुप ने काईगो जो नाम का गाना रिलीज किया था। अब, नॉर्वे की 28 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप में वापसी और हालंद के शानदार प्रदर्शन के चलते यह गाना एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यूट्यूब पर इसे 89 लाख (8.9 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

गूगल का खास डूडल जैसा अनुभव
गूगल समय-समय पर खिलाड़ियों, कलाकारों और ऐतिहासिक उपलब्धियों के सम्मान में ऐसे इंटरैक्टिव फीचर जारी करता है। एर्लिंग हालंद के लिए तैयार किया गया यह विशेष एनिमेशन भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जिसे दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed