फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   India vs Brazil Live: Vinicius Jr and Brazil Face Blue Tigers in Historic Kolkata Friendly

भारत को ब्राजील ने 0-4 से हराया: एस्टेवाओ-पेड्रो और सैमुअल लिनो ने दागे गोल, अब उरुग्वे से होगी टक्कर

Sat, 03 Oct 2026 09:46 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 03 Oct 2026 09:46 PM IST
सार

भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में भारतीय टीम को 0-4 से हार का सामना करना पड़ा। ब्राजील के लिए एस्टेवाओ, पेड्रो और सैमुअल लिनो ने गोल किए, जिसमें लिनो ने दो गोल दागे।

विज्ञापन
India vs Brazil Live: Vinicius Jr and Brazil Face Blue Tigers in Historic Kolkata Friendly
भारत बनाम ब्राजील - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के बीच कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला गया ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खत्म हो गया है। ब्राजील ने भारतीय टीम को 0-4 से हरा दिया। एस्टेवाओ ने 29वें मिनट में ब्राजील का खाता खोला, जबकि पेड्रो ने 42वें मिनट में उसकी बढ़त दोगुनी कर दी। दूसरे हाफ में सैमुअल लिनो ने 58वें मिनट में गोल किया और फिर मैच के आखिरी पलों में अपना दूसरा गोल दागकर ब्राजील की जीत 0-4 कर दी। भारत पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सका।
विज्ञापन

एस्टेवाओ ने खोला ब्राजील का खाता
पहले हाफ में भारत ने शुरुआती मिनटों में ब्राजील के हमलों का अच्छी तरह सामना किया, लेकिन 29वें मिनट में एस्टेवाओ ने भारतीय रक्षापंक्ति को भेद दिया। भारतीय डिफेंस से मिली जगह का फायदा उठाते हुए ब्राजील के युवा स्टार ने शानदार शॉट लगाया, जिस पर गुरप्रीत सिंह संधू के पास बचाव का कोई मौका नहीं था। यह ब्राजील का मैच में पहला बड़ा प्रयास था, जो सीधे गोल में बदल गया।

पेड्रो के गोल से ब्रेक तक ब्राजील 0-2 आगे
ब्राजील ने 42वें मिनट में अपनी बढ़त दोगुनी कर ली। पेड्रो ने गोल किया, जिसमें भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू की गलती भी रही। गेंद उनके पास से निकलकर गोल में चली गई। इस गोल के बाद भारत की मुश्किलें और बढ़ गईं और ब्रेक तक ब्राजील 0-2 से आगे रहा।

सैमुअल लिनो ने बढ़त 0-3 की
दूसरे हाफ में ब्राजील ने अपने आक्रमण को जारी रखा। 58वें मिनट में सैमुअल लिनो ने गोल करके स्कोर 0-3 कर दिया। इस गोल से पहले भारतीय टीम ने खतरे को टालने की कोशिश की थी, लेकिन टेकचाम सिंह की गलती के बाद ब्राजील ने तेजी से हमला किया। एक-दो पास के बाद लिनो के पास गोल करने का मौका आया और उन्होंने उसे आसानी से भुना लिया।

आखिरी पलों में लिनो ने पूरा किया अपना दूसरा गोल
मैच के अंतिम पलों में ब्राजील ने चौथा गोल किया। सैमुअल लिनो ने एक बार फिर भारतीय गोलकीपिंग की गलती का फायदा उठाया और अपना दूसरा गोल दाग दिया। इसके साथ ही ब्राजील ने मुकाबला 0-4 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनीसियस पर थीं सभी की नजरें
ब्राजील की टीम में रियल मैड्रिड के स्टार विनीसियस जूनियर, कप्तान मार्क्विनहोस और युवा स्टार एस्टेवाओ जैसे बड़े नाम शामिल थे। हालांकि गोल करने वालों में विनीसियस का नाम नहीं रहा। ब्राजील की टीम कार्लो एंसेलोटी की अगुआई में इस मुकाबले में उतरी थी। ब्राजील ने भारत पहुंचने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-2 से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में विनीसियस ने भी गोल किया था।

भारत के लिए बड़ी चुनौती थी ब्राजील
खालिद जमील की अगुआई वाली भारतीय टीम अपने पिछले मुकाबले में पनामा के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद ब्राजील के खिलाफ उतरी थी। पनामा के खिलाफ रयान विलियम्स ने भारत के लिए गोल किया था। हालांकि ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली।

यह सीनियर पुरुष स्तर पर भारत और ब्राजील के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला था। साथ ही ब्राजील का भारतीय सरजमीं पर यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी रहा। भारतीय टीम के लिए दुनिया की शीर्ष टीमों में शामिल ब्राजील के खिलाफ खेलना बड़े अनुभव के रूप में देखा जा रहा था। भारत अब अपने अगले मुकाबले में छह अक्टूबर को इसी साल्ट लेक स्टेडियम में उरुग्वे का सामना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed