सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Asian Champions Trophy: Indian hockey team thrashed Asian Games gold medalist Japan 6-0, Harmanpreet scored two goals

Asian Champions Trophy: भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट जापान को 6-0 से रौंदा, हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 19 Dec 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

जापान 2018 एशियन गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है। वहीं, भारत को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा था। मलेशिया की टीम सिल्वर मेडल जीती थी। 

Asian Champions Trophy: Indian hockey team thrashed Asian Games gold medalist Japan 6-0, Harmanpreet scored two goals
जापान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में भारत का दबदबा जारी है। पाकिस्तान को पिछले मैच में 3-1 से हराने के बाद अब भारतीय टीम ने जापान को रविवार को खेले गए मैच में 6-0 से रौंद दिया। इस जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया राउंड रॉबिन स्टेज में अजेय रही। 
Trending Videos


भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। इसके अलावा दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुमित और शमशेर सिंह ने एक-एक गोल दागे। भारत और जापान के बीच मैच ढाका के मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में खेला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंच चुकी टीम इंडिया
टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। राउंड रॉबिन स्टेज में टीम ने 10 अंक अर्जित किए और ग्रुप में टॉप पर रही। इसके बाद कोरिया छह अंक के साथ दूसरे, जापान पांच अंक के साथ तीसरे, पाकिस्तान दो अंक के साथ चौथे और बांग्लादेश (0) पांचवें स्थान पर रहा।

भारत ने लगातार तीसरा मैच जीता
जापान के खिलाफ मिली जीत, टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत थी। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत को कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। इसके बाद मनप्रीत सिंह की टीम ने जबरदस्त वापसी की और बांग्लादेश को 9-0 से रौंदा। इसके बाद पाकिस्तान और जापान के खिलाफ जीत हासिल की।

अब भारत को सेमीफाइनल खेलना है। हालांकि, विपक्षी टीम की घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन यह जीत भारतीय टीम के हौसले मजबूत करेगी। जापान 2018 एशियन गेम्स का गोल्ड मेडलिस्ट रह चुका है। वहीं, भारत को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा था। मलेशिया की टीम सिल्वर मेडल जीती थी। 

हर डिपार्टमेंट में जापान को मिली शिकस्त
भारतीय टीम ने इस मैच में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट को हर डिपार्टमेंट में शिकस्त दी। चाहे वह डिफेंडिंग हो या अटैकिंग, भारतीय टीम हर जगह अव्वल रही। पहले हाफ में भारत ने दबदबा बनाए रखा। टीम को छह मिनट के अंदर दो लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन टीम दोनों में से किसी को गोल में तब्दील नहीं कर सकी। 

पहले क्वार्टर में ही बढ़त मिली
इसके बाद जापान ने भी पेनल्टी कॉर्नर मिस किए। इसके बाद पहले क्वार्टर के 10वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। हार्दिक सिंह के फ्लिक को उपकप्तान हरमनप्रीत ने शानदार शॉट से गोल में तब्दील किया और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। 23वें मिनट में मनदीप सिंह, शीलानंद लाकरा और दिलप्रीत सिंह की तिकड़ी ने भारत को एक और सफलता दिलाई।

जापान को कोई मौका नहीं मिला
दिलप्रीत ने आखिर में शानदार स्ट्रोक पर गोल दागा और टीम इंडिया 2-0 से आगे हो गई। इसके बाद जरमनप्रीत सिंह ने 34वें और सुमित ने 46वें मिनट में गोल दाग टीम की बढ़त 4-0 की कर दी। यहां से जापान के लिए वापसी करना लगभग नामुमकिन हो गया। 

नए गोलकीपर का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश के बिना आई है। सुरज करकेरा भारतीय टीम के गोलकीपर हैं। उन्होंने इस मैच में कई शानदार बचाव भी किए। हरमनप्रीत ने 53वें और शमशेर सिंह ने 54वें मिनट में दो गोल दाग भारत को 6-0 की बढ़त दिलाई और यह स्कोर अंत तक बना रहा। इस तरह भारतीय टीम ने जीत हासिल की। 

टोक्यो ओलंपिक में जीता था ब्रॉन्ज
टीम इंडिया ने इसी साल टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत को ओलंपिक मेडल करीब 40 साल और आठ ओलंपिक के बाद मिला था। 2020 टोक्यो ओलंपिक से पहले भारत ने 1980 मॉस्को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। टोक्यो ओलंपिक के बाद से टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed