फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs China Hockey Live Score: Asian Champions Trophy IND vs China Hockey Match Today Result

IND vs China Hockey Live Score: भारत की वापसी, हरमनप्रीत ने दागा दूसरा गोल; चीन के खिलाफ बढ़त दोगुनी

Thu, 29 Oct 2026 08:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 08:06 PM IST
सार

India vs China Asian Champions Trophy Hockey Live Score Updates: एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज भारत का सामना चीन से हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को हराया था। 

विज्ञापन
India vs China Hockey Live Score: Asian Champions Trophy IND vs China Hockey Match Today Result
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : ANI

विस्तार

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में आज भारत का सामना चीन से हो रहा है। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम की नजरें लगातार दूसरी जीत पर हैं। इससे पहले टीम ने बांग्लादेश को हराया था। 
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर
तीसरे क्वार्टर का खेल जारी है।

दूसरा क्वार्टर: चीन ने की बराबरी, हरमनप्रीत ने दिलाई बढ़त
दूसरे क्वार्टर में चीन ने मुकाबले में वापसी की कोशिश तेज कर दी। 17वें मिनट में चीन को पेनल्टी के जरिए गोल करने का मौका मिला, लेकिन टीम इसे भुनाने में नाकाम रही। इसके बाद 22वें मिनट में चीन को पेनल्टी कॉर्नर मिला। यांग पेंग ने इस मौके का फायदा उठाते हुए शानदार गोल दागा और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारतीय टीम ने जल्द ही जवाब दिया। 26वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी। उनके इस गोल से टीम इंडिया ने एक बार फिर मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। दूसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक भारत ने चीन पर 2-1 की बढ़त बना रखी है। अब भारतीय टीम की कोशिश अगले क्वार्टर में इस बढ़त को कायम रखने और अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी।
विज्ञापन


पहला क्वार्टर: सुखजीत सिंह ने दिलाई बढ़त
भारत ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम को 12वें मिनट में सफलता मिली, जब सुखजीत सिंह ने शानदार गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले क्वार्टर के शेष समय में चीन ने बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बरकरार रखी। शुरुआती 15 मिनट का खेल समाप्त होने तक भारत 1-0 से आगे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed