फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   India, Qatar, Türkiye Among Seven Countries Interested in Hosting 2036 Olympics

आईओसी: ओलंपिक 2036 की मेजबानी की दौड़ में भारत के अलावा कौन-कौन से देश शामिल? जानिए नाम

Tue, 06 Oct 2026 04:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Tue, 06 Oct 2026 04:31 PM IST
सार

भारत, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि जताई है। इसकी जानकारी आईओसी ने दी।

विज्ञापन
India, Qatar, Türkiye Among Seven Countries Interested in Hosting 2036 Olympics
ओलंपिक - फोटो : Adobestock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने मंगलवार को कहा कि भारत, जर्मनी, कतर और तुर्किये समेत सात देशों ने 2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी में रुचि जताई है। इन सभी इच्छुक देशों को नवंबर में फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपनी परियोजनाएं पेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। आईओसी के मुताबिक, 2036 ओलंपिक की मेजबानी में रुचि रखने वाले सात देश हैं। इनमें जर्मनी, हंगरी, भारत, कतर, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये शामिल हैं। इन देशों के प्रस्तावों का विभिन्न तकनीकी पहलुओं के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

किन आधारों पर होगा मूल्यांकन?
  • आईओसी ने बताया कि परियोजनाओं को कई महत्वपूर्ण मानकों पर परखा जाएगा।
  • इनमें खेल स्थलों की योजना, खिलाड़ियों के अनुभव, वित्तीय रणनीति, राजनीतिक और सार्वजनिक समर्थन, खेलों के सफल आयोजन की क्षमता और मेजबानी के बाद स्थानीय समुदायों को मिलने वाले दीर्घकालिक लाभ की योजना शामिल है।
  • आईओसी ने अपने बयान में कहा कि ये सभी इच्छुक पक्ष नवंबर में फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने अपने प्रोजेक्ट पेश करेंगे।
  • इसके अलावा कुछ राष्ट्रीय ओलंपिक समितियां (एनओसी) 2036 के बाद के ओलंपिक खेलों की मेजबानी को लेकर आईओसी के साथ गैर-बाध्यकारी बातचीत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 अक्तूबर के बाद नए दावेदार नहीं
  • आईओसी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा कार्यक्रम को देखते हुए 31 अक्तूबर के बाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए किसी अन्य इच्छुक पक्ष पर विचार नहीं किया जाएगा।
  • 2024 में भारत ने जताई थी रुचि भारत ने 2024 में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए अपनी रुचि का औपचारिक पत्र आईओसी को सौंपा था।
  • हालांकि, इसके बाद आईओसी के नए अध्यक्ष कर्स्टी कोवेंट्री ने मेजबान चयन प्रक्रिया को रोक दिया था।
  • उन्होंने कहा था कि प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आईओसी सदस्य देशों से नए सुझाव लिए जाएंगे।
  • अब सात देशों के परियोजना प्रस्ताव नवंबर में सामने आने के बाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दौड़ और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed