{"_id":"6a798f41e63e4cbfda0bceac","slug":"india-wins-17-medals-at-u-23-commonwealth-fencing-championship-know-details-2026-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Commonwealth fencing Championship: अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का धमाल, पहले दिन जीते 17 पदक","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Commonwealth fencing Championship: अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का धमाल, पहले दिन जीते 17 पदक
Mon, 10 Aug 2026 02:14 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 10 Aug 2026 02:14 PM IST
सार
भारत ने अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के पहले दिन चार स्वर्ण समेत कुल 17 पदक जीतकर शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन
तलवारबाजी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने नाइजीरिया के लागोस में चल रही अंडर-23 कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप के पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम कर लिए। भारतीय खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता रविवार से शुरू हुई है और 14 अगस्त तक चलेगी।
सभी छह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत का दबदबा
फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएआई) के अनुसार, भारतीय दल ने प्रतियोगिता के सभी छह व्यक्तिगत मुकाबलों में पोडियम स्थान हासिल किया। इनमें पुरुष और महिला वर्ग की सेबर, फॉयल और एपे स्पर्धाएं शामिल हैं। भारत ने तीनों हथियार वर्गों में दमदार प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ही अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।
पुरुषों की सेबर में भारत का क्लीन स्वीप
पुरुषों की सेबर स्पर्धा में निखिल वाघ ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत को शीर्ष स्थान दिलाया। लक्ष्य बदसर ने रजत पदक अपने नाम किया, जबकि अश्विनी आर्य और लाइशराम मोरांबा ने कांस्य पदक जीते। इस तरह इस स्पर्धा के चारों पदक भारतीय खिलाड़ियों के खाते में गए। पुरुषों की फॉयल स्पर्धा में तेजस पाटिल ने रजत और हेमाश सनासम ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुषों की एपे में लोकेश वेमानी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि शौर्य अश्विनी और गॉडविन अन्बकेस ने कांस्य पदक जीते।

महिला वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
महिला खिलाड़ियों ने भी भारत के पदक अभियान को मजबूती दी। महिला फॉयल में जॉयस अशिता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी भारतीय साथी कनागलक्ष्मी ने रजत पदक हासिल किया। महिला एपे में प्राची लोहान ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। निवेद्या नायर और अनुप्रिया ने कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा में भारत की मौजूदगी मजबूत की। महिला सेबर में भी भारत को स्वर्ण पदक मिला। जेफरलिन ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि आखारी ने रजत और श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
एफएआई महासचिव ने दी खिलाड़ियों को बधाई
फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय दल के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पदक विजेताओं, कोचों, सहयोगी स्टाफ और उनके परिवारों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगातार मेहनत और समर्पण ने भारत को इस प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत दिलाई है। उन्होंने भारतीय दल के सभी पदक विजेताओं और उनके सहयोगी स्टाफ के योगदान की सराहना की।