फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster R Praggnanandhaa topped the rapid section of the St. Louis Rapid and blitz

Chess: प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर, ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल की उम्मीद बरकरार

Wed, 05 Aug 2026 11:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लुइस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रज्ञानंद ने इस तरह ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें भी कायम रखी हैं।

विज्ञापन
Indian Grandmaster R Praggnanandhaa topped the rapid section of the St. Louis Rapid and blitz
आर प्रज्ञानंद - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद ने सेंट लुइस रैपिड एवं ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 में से 12 अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्होंने इसके साथ ही वर्ष के अंत में होने वाले ग्रैंड शतरंज टूर (जीसीटी) फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें भी कायम रखी हैं। विश्व चैंपियनशिप 2026 की दौड़ से बाहर हो चुके प्रज्ञानंद ने नौ दौर के रैपिड मुकाबलों में बेहतरीन तकनीक, सटीक चालों और जीत के जज्बे का परिचय दिया। उन्हें हालांकि के नौवें और अंतिम दौर में नीदरलैंड के ग्रैंडमास्टर जॉर्डन वान फोरेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, फिर भी वह एक अंक की बढ़त के साथ शीर्ष पर बने रहे।
विज्ञापन


सिंदारोव को पीछे छोड़ा
उन्होंने उजबेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव (11 अंक) को पीछे छोड़ा, जो इस वर्ष विश्व चैंपियनशिप मुकाबले में डी. गुकेश को चुनौती देंगे। प्रतियोगिता का परिणाम केवल रैपिड वर्ग से तय नहीं होगा। अब 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेले जाएंगे, जिनके बाद कुल विजेता का फैसला होगा। प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि दो लाख अमेरिकी डॉलर है, जिसमें विजेता को 50 हजार अमेरिकी डॉलर मिलेंगे।
विज्ञापन


प्रज्ञानंद मे जुटाए 12 अंक
प्रज्ञानंद ने रैपिड वर्ग में चार जीत (प्रत्येक जीत पर दो अंक), चार ड्रॉ और एक हार के साथ कुल 12 अंक जुटाए। अब उनका पूरा ध्यान 18 दौर के ब्लिट्ज मुकाबलों पर होगा, जहां प्रत्येक जीत के लिए एक अंक मिलेगा। सिंदारोव 11 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि अमेरिका के वेस्ली सो 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इनके बाद अमेरिका के लेवोन अरोनियन, नीदरलैंड के अनीश गिरी, क्यूबा मूल के अमेरिकी लेनियर डोमिंगेज पेरेज और जर्मनी के विन्सेंट कीमर नौ-नौ अंकों के साथ संयुक्त रूप से अगले स्थान पर हैं। 10 खिलाड़ियों की राउंड-रॉबिन प्रतियोगिता के बाद प्रतिष्ठित सिंकफील्ड कप खेला जाएगा, जो क्लासिकल प्रारूप में आयोजित होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed