{"_id":"68484ff88b0bb729b2084889","slug":"indian-shooting-ace-elavenil-valarivan-settled-for-the-bronze-medal-in-the-issf-world-cup-2025-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ISSF World Cup: भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान का शानदार प्रदर्शन, महिला 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ISSF World Cup: भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान का शानदार प्रदर्शन, महिला 10 मीटर एयर राइफल में जीता कांस्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 Jun 2025 09:05 PM IST
विज्ञापन
सार
इलावेनिल ने 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की क्वोन युनजी ने 252.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने आईएसएसएफ विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वलारिवान एक समय फाइनल में शीर्ष पर थीं, लेकिन अंत में उन्हें कांस्य से संतोष करना पड़ा। इलावेनिल ने 231.2 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चीन की 18 साल की वैंग झिफेई ने 252.7 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया की क्वोन युनजी ने 252.6 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

Trending Videos
इलावेनिल ने हासिल की थी बढ़त
इलावेनिल ने फाइनल में 10.7 अंक के साथ शुरुआत की और फिर अपने अगले प्रयास में 10.8 अंक जुटाए। दो बार की ओलंपियन इलावेनिल शुरुआती पांच शॉट के बाद कोरिया की ओलंपिक चैंपियन युनजी से 0.3 अंक पीछे थी। वह 10.8 अंक के साथ शीर्ष पर पहुंचीं। इलावेनिल 12 शॉट के बाद 127.2 अंक के साथ शीर्ष पर थीं। इस समय वैंग दूसरे स्थान पर थी। यहां 2018 में हुए विश्व कप में चौथे स्थान पर रहीं इलावेनिल ने 10.7 अंक के साथ अपनी बढ़त बरकरार रखी। भारतीय निशानेबाज हालांकि इसके बाद 9.8 अंक के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई और अंतत: उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

इससे पहले क्वालिफिकेशन की छह सीरीज के बाद इलावेनिल 635.9 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वैंग ने 637.9 अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। नॉर्वे की जेनेट हेग डुएस्टेड 635.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वैंग का स्कोर क्वालिफिकेशन का विश्व रिकॉर्ड है। युनजी क्वालिफिकेशन में 635.6 अंक के साथ चौथे जबकि तुर्किये की एलिफ बेर्फिन अल्तुन (634.6) पांचवें स्थान पर रहीं। चीन की विश्व और एशियाई चैंपियन हेन जिआयु ने 634.2 अंक के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।
भारत की राष्ट्रीय चैंपियन अनन्या नायडू 632.4 अंक के साथ 15वें पायदान पर रहीं। केवल रैंकिंग अंक के लिए चुनौती पेश कर रहीं रमिता जिंदल ने 632.6 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया। मेघना सजनार (केवल रैंकिंग अंक) और आर्या बोर्से ने क्रमश: 25वां और 60वां स्थान हासिल किया।