फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Star batter Virat Kohli has urged the nation to get behind its Paris Olympics bound Indian contingent

Paris Olympics: 'बस चेहरा याद रखना', जानें कोहली ने किससे की ये अपील; भारतीय दल को दी शुभकामनाएं

Mon, 15 Jul 2024 01:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 15 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

भारत इस बार पेरिस ओलंपिक में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Indian Star batter Virat Kohli has urged the nation to get behind its Paris Olympics bound Indian contingent
विराट कोहली - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 विश्व कप के बाद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोहली ने इस महीने के अंत में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएं दी और उनका हौसलाअफजाई करते हुए सभी से खिलाड़ियों का समर्थन करने कहा। कोहली टी20 विश्व कप में मिली खिताबी जीत के बाद ब्रेक पर हैं। भारत इस बार पेरिस ओलंपिक में 100 से अधिक खिलाड़ियों का दल भेज रहा है और सभी को इनसे बेहतर प्रदर्शन करने की आशा है। भारत के अधिकांश खिलाड़ी इस समय विदेश में अभ्यास कर रहे हैं और वहीं से पेरिस पहुंचेंगे। भारत को निशानेबाजी, बैडमिंटन, कुश्ती और मुक्केबाजी के अलावा नीरज चोपड़ा से पदक की उम्मीद है जिन्होंने टोक्यो में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। 
विज्ञापन


 

कोहली ने बढ़ाया हौसला
सोशल मीडिया पर करीब एक मिनट के वीडियो में कोहली ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत को खेलों की महाशक्ति के रूप में जाना जाए। वीडियो में ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा, मुक्केबाज निशांत देव शामिल हैं। कोहली ने कहा, एक समय था जब दुनिया भारत को संपेरों और हाथियों के देश के रूप में जानती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब हम दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सूचना प्रौद्योगिकी का केंद्र हैं। हम क्रिकेट और बॉलीवुड के लिए, स्टार्ट अप यूनिकॉर्न और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के लिए जाने जाते हैं। अब इस महान देश के लिए अगली बड़ी बात क्या होगी। ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का समर्थन करने की अपील की
कोहली ने भारत के खेलप्रेमियों से 118 सदस्यीय भारतीय ओलंपिक दल का समर्थन करने के लिए कहा। कोहली ने कहा, हमारे भाई बहन पदक जीतने के लिए पेरिस जा रहे हैं। एक अरब से अधिक भारतवासी रोमांच के साथ उन पर नजरें गड़ाएं होंगे जब वे ट्रैक और फील्ड, टेनिस कोर्ट या रिंग में उतरेंगे।  हर चौराहे, नुक्क्ड़ पर 'इंडिया इंडिया' का शोर गूंजगा। मेरे साथ आप भी उनके चेहरों को याद रखिए जो गर्व से तिरंगे का परचम लहराने के दृढ निश्चय के साथ पोडियम के करीब जाएंगे। जय हिंद और भारतीय दल को शुभकामना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed