{"_id":"6a35335dfd803434cd001872","slug":"manika-batra-questions-asian-games-2026-selection-calls-for-transparency-in-process-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: मनिका बत्रा को क्यों नहीं मिला मुख्य टीम में मौका? स्टार खिलाड़ी ने उठाए सवाल; PM से की यह अपील","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games: मनिका बत्रा को क्यों नहीं मिला मुख्य टीम में मौका? स्टार खिलाड़ी ने उठाए सवाल; PM से की यह अपील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 19 Jun 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार
एशियाई खेल 2026 के लिए मुख्य टेबल टेनिस टीम से बाहर किए जाने और रिजर्व खिलाड़ियों में रखे जाने पर स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा भड़क गई हैं। उन्होंने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पीएम और खेल मंत्री से दखल की मांग की है।
मनिका बत्रा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने एशियाई खेल 2026 की मुख्य टीम से खुद को बाहर किए जाने पर सार्वजनिक रूप से गंभीर सवाल उठाए हैं। चयन प्रक्रिया पर गहरी निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने इसमें अधिक पारदर्शिता की मांग की है। 31 वर्षीय इस ओलंपियन खिलाड़ी को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) द्वारा गुरुवार को घोषित 10 सदस्यीय दल में रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में जगह दी गई है। इसके एक दिन बाद शुक्रवार को मनिका ने इस फैसले पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई।
मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द
मनिका बत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी चिंताएं साझा करते हुए लिखा "एशियाई खेल 2026 की टीम में मेरा चयन न होना बेहद निराशाजनक है और इसके लिए मुझे कोई विशिष्ट कारण भी नहीं बताया गया है। चयन की निरंतरता पर सवाल उठते हैं, क्योंकि पिछले चयन चक्र की तुलना में मेरे मामले में अलग-अलग पैमानों और विचारों को लागू किया गया है। यदि पिछले एशियाई खेलों के चयन वाले नियम ही यहां भी लागू होने चाहिए थे, तो ऐसा क्यों हुआ?"
उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए सीधे देश के शीर्ष नेतृत्व से गुहार लगाई "मैंने इस चयन प्रक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है और माननीय प्रधानमंत्री, माननीय खेल मंत्री और भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) से सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे इस मामले को देखें और चयन मानदंडों के निष्पक्ष अनुप्रयोग व पारदर्शिता को सुनिश्चित करें।"

क्यों मुख्य टीम से बाहर हुईं मनिका बत्रा?
टीटीएफआई ने इस टीम का चयन एक खास नीति के आधार पर किया है। इस नीति के तहत राष्ट्रीय रैंकिंग को 50 प्रतिशत, विश्व रैंकिंग को 40 प्रतिशत और चयन समिति के विशेषाधिकार (विवेक) को 10 प्रतिशत का वेटेज (महत्व) दिया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की दूसरी सबसे ऊंची रैंकिंग वाली महिला एकल खिलाड़ी होने के बावजूद मनिका मुख्य टीम में जगह बनाने में असफल रहीं। इसकी मुख्य वजह घरेलू टूर्नामेंटों में उनकी अनुपस्थिति रही, जिससे उनकी राष्ट्रीय रैंकिंग प्रभावित हुई।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टेबल टेनिस टीम
महिला टीम की कमान देश की टॉप खिलाड़ी स्रीजा अकुला के हाथों में होगी, जो वर्तमान में विश्व रैंकिंग में 45वें स्थान पर हैं। टीम में यशस्विनी घोरपड़े, दिया चिताले, सुतिर्था मुखर्जी और सिंद्रेला दास को भी शामिल किया गया है पुरुष टीम में जी. साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर, मनुष शाह और पयास जैन को जगह मिली है, जबकि अंकर भट्टाचार्य और रोनित भान्जा को रिजर्व रखा गया है। महिला रिजर्व में मनिका बत्रा के साथ स्वास्तिका घोष को भी शामिल किया गया है।

एशियाई खेलों में मनिका का रहा है ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत की सबसे सफल टेबल टेनिस खिलाड़ियों में से एक मनिका बत्रा ने एशियाई खेलों में देश को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने साल 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में शरत कमल के साथ मिश्रित युगल (मिक्सड डबल्स) में कांस्य पदक जीता था। इस महाद्वीपीय खेल आयोजन में भारत के अन्य टेबल टेनिस पदकों की बात करें तो, इसमें 2018 में पुरुष टीम का कांस्य और हांग्जो 2023 में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी द्वारा महिला युगल में जीता गया कांस्य पदक शामिल है। बता दें कि ऐची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों की टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं इस साल 20 से 28 सितंबर तक आयोजित की जानी हैं।