सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Neeraj chopra is happy after getting Major Dhyan Chand Khel Ratna thanks all supporters

Khel Ratna Award 2021: मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर नीरज चोपड़ा हुए खुश, आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 03 Nov 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सभी को शुक्रिया कहा है और आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करने की उम्मीद जगाई है। 
 

Neeraj chopra is happy after getting Major Dhyan Chand Khel Ratna thanks all supporters
नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने मेजर ध्यानंचद खेल रत्न मिलने पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। ओलंपिक मे शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है। 13 नवंबर को 12 खिलाड़ियों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। 
Trending Videos


अपनी खुशी जाहिर करते हुए नीरज चोपड़ा ने लिखा "कई महान खेल हस्तियों के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिलने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। आप सभी के सहयोग और सपोर्ट के लिए तहे दिल से धन्यवाद। कोशिश यही रहेगी कि ऐसे ही अपने प्रदर्शन से देश के लिए और सफलता हासिल कर पाउं। जय हिंद।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को मिलेगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
 
एथलीट खेल
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स
रवि दहिया कुश्ती
पीआर श्रीजेश हॉकी
लवलीना बोर्गोहेन मुक्केबाजी
सुनील छेत्री फुटबॉल
मिताली राज क्रिकेट
प्रमोद भगत  बैडमिंटन
सुमित अंतिल एथलेटिक्स
अवनि लेखारा निशानेबाज
कृष्णा नगर बैडमिंटन
मनीष नरवाल निशानेबाज
मनप्रीत सिंह हॉकी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed