Tokyo Paralympics: राजस्थान सरकार ने पदक विजेताओं पर की धनवर्षा, अवनि को तीन करोड़ का नकद इनाम
टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार को राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने परचम लहराया। यहां की राज्य सरकार ने पदक विजेताओं पर करोड़ों का नकद इनाम देने की घोषणा की।
विस्तार
टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार को राजस्थान के तीन खिलाड़ियों ने परचम लहराया। यहां की राज्य सरकार ने पदक विजेताओं पर करोड़ों का नकद इनाम देने की घोषणा की। बता दें कि अवनि लेखरा ने गोल्ड, देवेंद्र झाझारिया ने सिल्वर और सुन्दर सिंह गुर्जर ने अपने अपने इवेंट में पदक जीते। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा, 'टोक्यो पैरालंपिक में प्रदेश की अवनि लेखरा को स्वर्ण जीतने पर तीन करोड़, देवेंद्र झाझड़िया को रजत जीतने पर दो करोड़ तथा सुंदर सिंह गुर्जर को कांस्य पदक जीतने पर एक करोड़ रुपये की राशि इनाम स्वरुप प्रदान की जाएगी।' एक और ट्वीट में सीएम ने कहा, 'तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है।' बता दें कि महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
तीनों खिलाड़ियों को पहले से ही राज्य सरकार के वन विभाग में एसीएफ के पद पर नियुक्ति दी हुई है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है, हमें उन पर बेहद गर्व है...
विज्ञापन— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) August 30, 2021विज्ञापन