{"_id":"6a14372d3799b9e4cf04532e","slug":"padma-awards-2026-rohit-sharma-padma-shri-harmanpreet-kaur-among-sports-stars-honoured-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, हरमनप्रीत को मिला पद्मश्री; राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Padma Awards: पद्म पुरस्कारों में खेल जगत चमका, हरमनप्रीत को मिला पद्मश्री; राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 25 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के पद्म सम्मान प्रदान शुरू कर दिया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री
- फोटो : @rashtrapatibhvn (Videograb)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर को सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से सम्मानित किया। बता दें कि, राष्ट्रपति ने जनवरी में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों का एलान किया था, जिसमें खेल जगत से नौ दिग्गजों का चुनाव हुआ।
Trending Videos
किन खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार?
| खिलाड़ी | राज्य / देश | पद्म सम्मान |
|---|---|---|
| विजय अमृतराज | अमेरिका | पद्म भूषण |
| बलदेव सिंह | पंजाब | पद्मश्री |
| भगवानदास रैकवार | मध्य प्रदेश | पद्मश्री |
| हरमनप्रीत कौर भुल्लर | पंजाब | पद्मश्री |
| के. पाजनिवेल | पुडुचेरी | पद्मश्री |
| प्रवीण कुमार | उत्तर प्रदेश | पद्मश्री |
| रोहित शर्मा | महाराष्ट्र | पद्मश्री |
| सविता पुनिया | हरियाणा | पद्मश्री |
| व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) | जॉर्जिया | पद्मश्री |
विज्ञापन
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर को मिला पद्मश्री
- फोटो : @rashtrapatibhvn (Videograb)
हरमनप्रीत कौर- पद्मश्री
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया है। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा, जब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया।