फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli, Shikhar Dhawan, Anushka Sharma, Sophie Shine, Ravi Shastri cheers for Indian Women team at Lords

T20 World Cup Photos: लॉर्ड्स में दिखा विराट-अनुष्का का खास अंदाज, धवन-सोफी ने भी टीम इंडिया को किया चीयर

Sun, 28 Jun 2026 09:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jun 2026 09:28 PM IST
सार

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी20 विश्व कप मैच के दौरान स्टैंड्स में विराट कोहली, शिखर धवन और रवि शास्त्री मौजूद रहे। इन दिग्गजों ने तालियां बजाकर हरमनप्रीत की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Virat Kohli, Shikhar Dhawan, Anushka Sharma, Sophie Shine, Ravi Shastri cheers for Indian Women team at Lords
लॉर्ड्स में कोहली और शास्त्री - फोटो : RCB X

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप का मैच देखने विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम पहुंचे। कोहली और अनुष्का के अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन भी पत्नी सोफी के साथ टीम का समर्थन करने पहुंचे। वहीं, रवि शास्त्री भी स्टैंड्स में नजर आए। इसके अलावा शिखर धवन पत्नी सोफी के साथ मैच देखने पहुंचे थे। सोफी ने इंस्टाग्राम पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। फोटो में कोहली, अनुष्का, शास्त्री, धवन और सोफी साथ खड़े दिखे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Soph (@sophiedhawan93)


टीम का बढ़ाया हौसला
इस ब्लॉकबस्टर मुकाबले के लिए लॉर्ड्स का स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए क्रिकेट जगत के कई बड़े चेहरों के साथ भारत के ये दो पूर्व ओपनर भी पहुंचे थे। इस मौके पर विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए, जबकि शिखर धवन को सोफी शाइन के साथ देखा गया। मैच के दौरान कैमरे बार-बार विराट, शिखर, अनुष्का, सोफी और रवि शास्त्री की तरफ घूमते रहे। भारतीय टीम की धमाकेदार और सकारात्मक शुरुआत को देखकर यह पूरा ग्रुप लगातार तालियां बजाकर टीम की हौसलाअफजाई करता हुआ दिखाई दिया।
 

हरमनप्रीत ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान हरमनप्रीत कौर के 27 गेंद में 56 रन की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप में रविवार को करो या मरो के मुकाबले में चार विकेट पर 170 रन बनाए। हालांकि बाकी भारतीय बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे। भारत की शुरुआत अच्छी रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (38) और शेफाली वर्मा (34) ने 66 रन की साझेदारी की। दोनों हालांकि तेजी से रन नहीं बना सकी और रनरेट कभी सात के ऊपर नहीं गया। शेफाली ने ऑफ स्पिनर एशले गार्डनर को दो छक्के लगाए और मंधाना ने तेज गेंदबाज किम गार्थ को दो चौके लगातार जड़े लेकिन इसके अलावा बड़े शॉट कम ही दिखे। हरमनप्रीत ने हालांकि तेजी से रन बनाए। उन्होंने 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। आखिरी ओवर में उन्होंने लगातार तीन छक्के जड़े और इस ओवर में 23 रन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed