फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Who is Jai Meena? Aspiring cricketer turned soft tennis player get bronze medal at Asian Games know profile

कौन हैं जय मीणा?: क्रिकेटर बनने की थी चाहत, फिर सॉफ्ट टेनिस के खेल में लगा मन, अब भारत को दिलाया कांस्य पदक

Wed, 23 Sep 2026 10:33 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागोया Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Sep 2026 10:33 AM IST
सार

भारत के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा ने एशियन गेम्स में भारत के लिए पदक पक्का कर दिया है। पुरुष एकल के सेमीफाइनल में पहुंचते ही जय ने पदक पक्का किया। पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
Who is Jai Meena? Aspiring cricketer turned soft tennis player get bronze medal at Asian Games know profile
जय मीणा - फोटो : IANS

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 में जय मीणा ने इतिहास रच दिया है। बुधवार को पुरुषों के एकल सेमीफाइनल में पहुंचकर उन्होंने सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एशियन गेम्स का पहला मेडल पक्का कर दिया। पुरुष एकल सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा को चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबले से हटना पड़ा। इसके साथ ही उनका स्वर्ण पदक जीतने का सफर थम गया और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। हालांकि, जय ने इतिहास रच दिया है। एशियाई खेलों में सॉफ्ट टेनिस में भारत का यह पहला पदक है। क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ ही मीणा का कम से कम कांस्य पदक तय हो गया था। सॉफ्ट टेनिस में मीणा का सफर लगभग संयोग से शुरू हुआ। उन्हें क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी थी और शुरू में वह क्रिकेटर बनना चाहते थे। 
विज्ञापन

किस तरह बढ़ी सॉफ्ट टेनिस में रुचि
देवास में पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्हें सॉफ्ट टेनिस का कोर्ट मिला। इस खेल को देखकर उनकी रुचि बढ़ी। पहले वह खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते थे और बाद में बॉल बॉय के रूप में उनकी मदद करने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने खुद यह खेल खेलना शुरू किया और स्कूल व जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से आगे बढ़कर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। 14 साल की उम्र तक, वह सॉफ्ट टेनिस के गढ़ जापान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खेलों में जीता था स्वर्ण पदक
मीणा ने 2022 में गुजरात में हुए 36वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों के सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत के प्रमुख सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने पुरुषों की टीम और डबल्स इवेंट में मध्य प्रदेश के मेडल जीतने वाले प्रदर्शन में भी योगदान दिया। 2025 तक पुरुषों के सिंगल्स में नेशनल चैंपियन बनकर उन्होंने अपनी काबिलियत को साबित किया। हांग्झू में हुए एशियन गेम्स में उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता का सिलसिला जारी रहा, जहां वह पुरुषों के सिंगल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे और पुरुषों की टीम इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।

2024 में आध्या तिवारी के साथ जोड़ी बनाकर उन्होंने वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पहला मेडल हासिल करते हुए इतिहास रचा था। उन्होंने 2025 में एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पुरुषों के सिंगल्स सेमीफाइनल में पहुंचकर और कांस्य पदक जीतकर वह महाद्वीपीय चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने।

उन्होंने इस महाद्वीपीय इवेंट में कुल चार पदक जीते। टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप के एथलीट जय मीणा अपने तीसरे एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। इससे पहले वे जकार्ता 2018 और हांग्झू 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। एशियन चैंपियनशिप और एशियन गेम्स की तैयारी के लिए उन्हें क्रमशः अहमदाबाद और जम्मू में नेशनल कोचिंग कैंप में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed