फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Asian Games 2026 Live: वुशु में रोशिबिना फाइनल में पहुंचीं, स्वर्ण पर रहेगी नजर; आज भारत को मिले अब तक चार पदक

Wed, 23 Sep 2026 03:07 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Sep 2026 03:07 PM IST
खास बातें

Asian Games 2026 Live Updates, 23 September: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत की नजर कई अहम मुकाबलों पर है। मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत चुकी हैं। भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेल रही है। बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों का एक्शन जारी है। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker, Mirabai Chanu in action; India eye medals on September 23
रोशिबिना देवी - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

03:03 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशु में रोशिबिना फाइनल में

वुशु में रोशिबिना देवी फाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने रजत पदक पक्का कर लिया है, लेकिन उनकी नजरें स्वर्ण पदक जीतने पर होंगी। रोशिबिना ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की कुसुमानिंगत्यास थानिया को 2-0 से हराया। रोशिबिना का यह एशियन गेम्स में लगातार तीसरा पदक होगा। उन्होंने 2018 में कांस्य और 2023 में रजत पदक अपने नाम किया था। 

02:57 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ज्ञानेश्वरी के प्रयास पूरे

ज्ञानेश्वरी यादव ने महिला 53 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में क्लीन एंड जर्क मिलाकर कुल 195 किलो वजन उठाया। ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 108 किलो वजन उठाया। ज्ञानेश्वरी के सभी प्रयास पूरे हो चुके हैं और वह पदक की दौड़ से बाहर हैं। 

विज्ञापन
02:37 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: बैडमिंटन में आयुष शेट्टी हारे, चीन ने भारत पर 2-1 की बढ़त बनाई

भारत के युवा शटलर आयुष शेट्टी चीन के ली शिफेंग के खिलाफ पुरुष टीम सेमीफाइनल में अपना मुकाबला हार गए। ली ने आयुष को 21-19, 21-13 से हराया। इसके साथ ही चीन ने भारत के खिलाफ मुकाबले में 2-1 की बढ़त बना ली है। आयुष को नेट पर ली के खिलाफ काफी परेशानी हुई। ड्रिफ्ट के कारण उनके कई शॉट बाहर गए और स्मैश में भी वह लाइन नहीं खोज सके। इससे पहले भारत के लक्ष्य सेन को शी यूकी के खिलाफ हार मिली थी, जबकि सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चीन की विश्व नंबर-3 जोड़ी लियांग वेइकेंग और वांग चांग को हराकर भारत की वापसी कराई थी। अब अर्जुन मदाथिल और हरिहरन अमसाकारुनान की जोड़ी उतरेगी। क्या भारत वापसी कर पाएगा? यह तो वक्त ही बताएगा।

02:30 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: रोशिबिना देवी की सेमीफाइनल में नजरें, पदक पहले ही पक्का

भारत की रोशिबिना देवी महिला 60 किग्रा वुशु के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की थानिया कुसुमानिंगत्यास के खिलाफ उतरने वाली हैं। इस स्पर्धा में भारत का पदक पहले ही पक्का हो चुका है, लेकिन रोशिबिना की नजर अब फाइनल में जगह बनाने पर होगी।

0fpoksfo
02:16 PM, 23-Sep-2026

Asian Games Live: आयुष पहला गेम हारे

पुरुष बैडमिंटन टीम इवेंट में भारत और चीन के बीच मुकाबला जारी है। आयुष शेट्टी को ली शीफेंग के खिलाफ पहले गेम में 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। भारत के लिए यह मैच जीतना जरूरी है। हारे तो टीम बाहर हो जाएगी और कांस्य के साथ ही संतुष्ट करना पड़ेगा।
02:13 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने पक्का किया मेडल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का मेडल पक्का हो गया है। टीम ने बुधवार को टोकाई सिटिजन्स जिम्नेजियम में ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को 48-25 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सुनील कुमार की कप्तानी में यह ग्रुप स्टेज में भारत की लगातार तीसरी जीत है। इससे पहले टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जापान के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम ने साउथ कोरिया को 63-31 से शिकस्त दी थी। भारत ने मैच की शुरुआत से ही शानदार खेल दिखाया और बांग्लादेश पर दबाव बनाए रखा। टीम ने मजबूत रेडिंग और अनुशासित डिफेंस के दम पर पहले हाफ में ही बड़ी बढ़त हासिल कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने सफल रेड के जरिए 18 अंक जुटाए और सात बोनस अंक भी हासिल किए। इसके अलावा, टीम ने बांग्लादेश को दो बार ऑलआउट भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:13 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को रौंदा

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स के पूल बी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने थाईलैंड को 20-1 से हराकर अपना दबदबा बरकरार रखा है। एक बार फिर दीपिका ने जोरदार प्रदर्शन किया और मैच में अकेले नौ गोल दागे। दीपिका के सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिये आए। वहीं, नवनीत और ऋतुजा ने हैट्रिक लगाई। थाईलैंड आखिरी समय में मैच में एक गोल दाग सकी।
02:11 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ज्ञानेश्वरी का तीसरा प्रयास फेल

भारत की भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का महिलाओं के 53 किग्रा भारवर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मुकाबला जारी है। स्नैच राउंड में ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले प्रयास में 84 किलो और दूसरे प्रयास में 87 किलो का वजन उठाया था, लेकिन तीसरे और आखिरी प्रयास में वह विफल रहीं। वह 90 किलो का वजन नहीं उठा सकीं। यानी स्नैच राउंड में 87 किलो उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा।
01:58 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: ज्ञानेश्वरी का मुकाबला जारी

भारत की भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव का महिलाओं के 53 किग्रा भारवर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में मुकाबला जारी है। स्नैच राउंड में ज्ञानेश्वरी ने अपने पहले प्रयास में 84 किलो और दूसरे प्रयास में 87 किलो का वजन उठाया। 
01:35 PM, 23-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सात्विक चिराग जीते, सेमीफाइनल 1-1 से बराबर

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीन के केंग/चांग को सीधे गेम में हराकर भारत की वापसी करा दी। भारतीय जोड़ी ने 46 मिनट में 21-11, 22-20 से मुकाबला जीता और पुरुष बैडमिंटन सेमीफाइनल को 1-1 से बराबर कर दिया।

विश्व चैंपियनशिप में चीनी जोड़ी से मिली हार के बाद सात्विक-चिराग ने इस मुकाबले में शानदार पलटवार किया। अब भारत की उम्मीदें युवा आयुष शेट्टी पर टिकी हैं। वह अगला मुकाबला विश्व नंबर-12 ली शिफेंग के खिलाफ खेलेंगे। आयुष शानदार फॉर्म में हैं और क्वार्टर फाइनल में कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर पहुंचे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed