{"_id":"69f4b189cdcac215ba0a289d","slug":"do-not-panic-if-you-suddenly-receive-an-sms-on-your-phone-ndma-conducting-test-emergency-alert-system-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cell Broadcast: आपके मोबाइल पर भी आया है Alert? घबराएं नहीं, सरकार टेस्ट कर रही नया डिजास्टर वार्निंग सिस्टम","category":{"title":"Technology","title_hn":"टेक्नोलॉजी","slug":"technology"}}
Cell Broadcast: आपके मोबाइल पर भी आया है Alert? घबराएं नहीं, सरकार टेस्ट कर रही नया डिजास्टर वार्निंग सिस्टम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 02 May 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार
NDMA Emergency Alert: अगर आपके मोबाइल में भी तेज अलार्म के साथ एनडीएमए अलर्ट एसएमएस आया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार नई आपदा चेतावनी प्रणाली का देशभर में परीक्षण कर रही है। जानिए इस अलर्ट के पीछे की मुख्य कारण क्या-क्या हैं...
भारत सरकार का अलर्ट मैसेज
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
Cell Broadcast Test India: अगर आपके और आपके आस-पास लोगों का भी फोन एक साथ बजने लगा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह सिर्फ भारत सरकार के टेस्टिंग का एक हिस्सा है। दरअसल, सरकार और NDMA पूरे देश में नई सेल ब्रॉडकास्ट आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण कर रहे हैं। इस सिस्टम के जरिए भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने और गैस लीक जैसी आपात स्थितियों में मोबाइल फोन पर सीधे अलर्ट भेजे जाएंगे।
भारत सरकार ने देशभर में मोबाइल आधारित आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण शुरू कर दिया है। यह परीक्षण नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDMA) की ओर से किया जा रहा है। इस दौरान कई लोगों के मोबाइल पर फ्लैश एसएमएस और तेज अलार्म के साथ चेतावनी संदेश पहुंच रहे हैं, जिससे कई यूजर्स घबरा भी गए हैं। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये सिर्फ सिस्टम टेस्टिंग का हिस्सा है।
क्या है Cell Broadcast Alert System?
यह एक हाईटेक आपातकालीन चेतावनी प्रणाली है, जिसके जरिए सरकार किसी भी आपदा या खतरे की स्थिति में सीधे मोबाइल फोन पर अलर्ट भेज सकेगी। इसका इस्तमाल भूकंप, सुनामी, बिजली गिरना, बाढ़, गैस लीक और रासायनिक खतरे समेत अन्य मानव-निर्मित आपात स्थितियां में किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
जिन यूजर्स के फोन पर यह मैसेज जाएगा, उनके मोबाइल फोन पर तेज सायरन जैसी आवाज करेगा, फिर स्क्रीन पर फ्लैश मैसेज दिखेगा। यूजर को तत्काल चेतावनी भी मिलेगी। ये प्रणाली खासतौर पर प्रभावित क्षेत्र के लोगों तक तुरंत सूचना पहुंचाने के लिए तैयार की गई है।
SACHET सिस्टम से भेजे जाएंगे अलर्ट
सरकार के अनुसार ये अलर्ट स्वदेशी Integrated Alert System ‘SACHET’ के जरिए भेजे जाएंगे। इसे C-DOT (Centre for Development of Telematics) ने विकसित किया है। यह सिस्टम कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित है, जिसकी सिफारिश इंटरनेशनल टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (ITU) ने की है।
लेकिन टेस्ट अलर्ट क्यों भेजे जा रहे हैं?
सरकार पूरे देश में मोबाइल नेटवर्क और अलर्ट सिस्टम की विश्वसनीयता जांचना चाहती है, ताकि किसी वास्तविक आपदा के समय अलर्ट तेजी और सही तरीके से लोगों तक पहुंच सके। NDMA ने कहा है कि ये संदेश सिर्फ परीक्षण का हिस्सा हैं और लोगों को किसी तरह की कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।
इमरजेंसी अलर्ट ऑन या ऑफ कैसे करें?
अगर आप एंडॉयड यूजर्स हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं, फिर सेफ्टी एंड इमरजेंसी में जाएं।
वायरलेस इमरजेंसी अलर्ट में जाकर टेस्ट अलर्ट को ऑन या ऑफ कर दें।
हालांकि सरकार ने साफ किया है कि भविष्य में वास्तविक आपदा अलर्ट सभी मोबाइल फोन पर कई भारतीय भाषाओं में भेजे जाएंगे।
सिर्फ SMS नहीं, डिजिटल सुरक्षित भी
सरकार का यह कदम सिर्फ मैसेज भेजने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह भारत के डिजिटल डिजास्टर मैनेजमेंट नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadget news and mobile reviews, apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news in hindi from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन