सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   89% Indians Buying AI-Enabled Phones,Find Out What Smartphone Insights Report Reveals

Smartphone: न कैमरा, न बैटरी; 89% लोग ये फीचर देखकर खरीद रहे फोन, रिसर्च में हुआ खुलासा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 01 May 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
सार

AI Features in Smartphones: भारत में स्मार्टफोन खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। फ्लिपकार्ट और काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, 89 प्रतिशत यूजर्स अब एआई फीचर्स को देखकर अपना स्मार्टफोन चुन रहे हैं। जानिए इस रिपोर्ट की खास बातें विस्तार से...
 

89%  Indians Buying AI-Enabled Phones,Find Out What Smartphone Insights Report Reveals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Indian Mobile Market Trends: फ्लिपकार्ट और काउंटरपॉइंट रिसर्च की Smartphone Insights Report 2026 के अनुसार, अब यूजर्स सिर्फ रैम, कैमरा और प्रोसेसर के आधार पर फोन नहीं खरीद रहे, बल्कि AI फीचर्स उनके फैसले को प्रभावित कर रहे हैं। करीब  89 प्रतिशत यूजर्स के लिए एआई फीचर्स अब फोन खरीदने का मुख्य पैमाना बन चुका है। अब 15,000 के बजट वाले फोन में भी ग्राहक प्रीमियम AI फीचर्स की उम्मीद कर रहे हैं। 
Trending Videos


वॉयस असिस्टेंस, स्मार्ट सर्च, कंटेंट क्रिएशन, फोटो एडिटिंग और पर्सनलाइजेशन जैसे फीचर्स ने एआई को रोजमर्रा की जरूरत बना दिया है। यही वजह है कि अब AI सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन का फीचर नहीं रहा। करीब 15,000–20,000 रुपये की रेंज में भी यूजर्स एआई-सक्षम स्मार्टफोन की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक GenAI-enabled डिवाइसेस की एडॉप्शन दर 30 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Flipkart Counterpoint Report: EMI के सहारे लोग खरीद रहे प्रीमियम स्मार्टफाेन
महंगे स्मार्टफोन्स की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है। रिपोर्ट में सामने आया है कि 33 प्रतिशत यूजर्स हाई-स्पेसिफिकेशन स्मार्टफोन खरीदने के लिए ईएमआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि कीमत अभी भी सबसे बड़ा फैक्टर बनी हुई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि
  • 60% यूजर्स:  कीमत और वैल्यू फॉर मनी देखते हैं।
  • 57% यूजर्स:  ब्रांड ट्रस्ट को महत्व देते हैं।
  • 56% यूजर्स: ऑनलाइन रिव्यू पढ़कर फैसला लेते हैं।
अलग-अलग आयु वर्ग में AI का अलग इस्तेमाल
  • जेन-जी एआई का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट के लिए कर रहा है।
  • मिलेनियल्स एआई का उपयोग प्रोडक्टिविटी, प्लानिंग और ऑफिस वर्क के लिए ज्यादा कर रहा है।
  • महिलाएं AI फीचर्स का इस्तेमाल लाइफस्टाइल, रोजमर्रा की सहायता और पर्सनल जरूरतों के लिए कर रही हैं।
डिजाइन और कलर का भी बढ़ा क्रेज
रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 64 प्रतिशत यूजर्स कलरफुल और स्टाइलिश स्मार्टफोन पसंद करते हैं। कई ग्राहक पसंदीदा डिजाइन और मटेरियल के लिए 5 प्रतिशत तक ज्यादा कीमत देने को भी तैयार हैं। यह ट्रेंड खासतौर पर जेन-जी, महिलाओं और टियर-2 शहरों में तेजी से बढ़ रहा है।

कंपनियों का क्या मानना है?
फ्लिपकार्ट मोबाइल्स की वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा के अनुसार, आज के यूजर्स ऐसे स्मार्टफोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, एआई फीचर्स और भरोसेमंद एक्सपीरियंस का कॉम्बिनेशन दें। वहीं काउंटरपॉइंट रिसर्च के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि भारतीय ग्राहक अब ज्यादा समझदारी से अपग्रेड कर रहे हैं और वे सिर्फ नई लॉन्चिंग नहीं बल्कि बेहतर रोजमर्रा अनुभव चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed