सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   April Sales 2026: Commercial Vehicle Sales Up 6.9%; Strong Domestic Demand

कमर्शियल वाहनों की मांग में उछाल: अप्रैल में बिक्री 6.9% बढ़ी, घरेलू बाजार में ट्रकों और बसों का भी दबदबा

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 01 May 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

VEVECV Sales Report 2026: भारतीय कमर्शियल वाहन बाजार में Eicher Motors (आयशर मोटर्स) ने एक बार फिर मजबूत बिक्री की। कंपनी की सहायक इकाई वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स ने अप्रैल 2026 में सेल्स में शानदार बढ़त दर्ज की है। खास बात यह रही कि घरेलू बाजार की मजबूत मांग ने कंपनी की ग्रोथ को नई रफ्तार दी, जबकि एक्सपोर्ट कारोबार दबाव में रहा।
 

April Sales 2026: Commercial Vehicle Sales Up 6.9%; Strong Domestic Demand
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

Commercial Vehicle Sales: कंपनी के अनुसार वॉल्वो ग्रुप और आयशर मोटर्स के संयुक्त उद्यम वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल्स ( VECV )  ने अप्रैल 2026 में कुल 7,318 यूनिट वाहन बेचे। पिछले साल अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा 6,846 यूनिट था। यानी कंपनी ने सालाना आधार पर 6.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इसमें आयशर ब्रांड के 7,159 वाहन और वॉल्वो ब्रांड के 159 वाहन बेचे गए। घरेलू बाजार में आयशर  ट्रक और बसों की बिक्री 8.6 प्रतिशत बढ़कर 6,797 यूनिट पहुंच गई। हालांकि, निर्यात में थोड़ी सी कमी आई है, यह 21.3 प्रतिशत घटकर 362 यूनिट ही रह गया।
Trending Videos


घरेलू बाजार में मजबूत प्रदर्शन
आयशर ब्रांडेड ट्रकों और बसों की घरेलू बिक्री अप्रैल 2026 में 6,797 यूनिट रही, जो पिछले साल  यानी की 2025 की 6,257 यूनिट के मुकाबले 8.6 प्रतिशत ज्यादा है। ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, लॉजिस्टिक्स सेक्टर में बढ़ती गतिविधियां और ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ने से कमर्शियल वाहनों की बिक्री को लगातार मजबूती मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


CV Market India: निर्यात में कमजोरी 
एक ओर जहां घरेलू बाजार में कंपनी ने दमदार प्रदर्शन किया, वहीं दूसरी ओर निर्यात कारोबार में कमजोरी देखी जा रही है। इस बार आयशर ट्रक और बसों का एक्सपोर्ट 21.3 प्रतिशत घटकर 362 यूनिट रह गया, जबकि पिछले साल अप्रैल में यह 460 यूनिट था। एक्सपर्ट्स के अनुसार, वैश्विक आर्थिक दबाव और कुछ विदेशी बाजारों में मांग कमजोर रहने का असर एक्सपोर्ट पर पड़ा है।

Eicher Trucks and Volvo Eicher: कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2026 की कुल बिक्री में आयशर ब्रांड की 7,159 यूनिट और वॉल्वो ब्रांड की 159 यूनिट शामिल रहीं। इससे साफ है कि कंपनी का मुख्य ग्रोथ इंजन अभी भी आयशर ब्रांड ही बना हुआ है। ऑटो सेक्टर विश्लेषकों का मानना है कि कमर्शियल वाहन उद्योग भारतीय अर्थव्यवस्था की गतिविधियों का बड़ा संकेतक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed