सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   apple security update old iphones ipads coruna exploit fix

Apple: एपल ने 10 साल पुराने iPhone के लिए जारी किया इमरजेंसी अपडेट, हैक होने का मंडरा रहा था खतरा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Apple ने अपने पुराने iPhone और iPad यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने iPhone 6s और iPhone 7 जैसे करीब 10 साल पुराने डिवाइस के लिए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है, जिससे संभावित हैकिंग खतरे को रोका जा सके।

apple security update old iphones ipads coruna exploit fix
Apple Antitrust Case - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

आमतौर पर टेक कंपनियां 5-6 साल बाद अपने पुराने डिवाइस को भूल जाती हैं, लेकिन एप्पल ने मिसाल पेश की है। कंपनी ने करीब एक दशक पुराने हो चुके आईफोन्स और आईपैड्स के लिए नया सुरक्षा पैच जारी किया है। यह कदम तब उठाया गया जब सेफ्टी एक्सपर्ट्स ने Coruna नाम के एक खतरनाक 'एक्सप्लॉइट किट' का पर्दाफाश किया।
Trending Videos


क्या है Coruna और यह कितना खतरनाक है?
गूगल और सुरक्षा एजेंसी iVerify की रिसर्च में पता चला कि यह किट एप्पल के पुराने सॉफ्टवेयर की 23 अलग-अलग कमियों का फायदा उठाकर डिवाइस में सेंध लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैकर्स एप्पल के WebKit (वह इंजन जो सफारी ब्राउजर चलाता है) और Kernel (ऑपरेटिंग सिस्टम का सबसे मुख्य हिस्सा) की कमजोरियों का इस्तेमाल कर रहे थे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि किसी अनजान वेब पेज या लिंक पर सिर्फ एक क्लिक करने मात्र से आपका पूरा फोन हैकर्स के कब्जे में जा सकता था।

इन डिवाइस को तुरंत करें अपडेट
अगर आपके पास नीचे दी गई लिस्ट में से कोई भी डिवाइस है, तो उसे तुरंत सुरक्षित कर लें:

iPhone 6s (2015) और iPhone 7 (2016)
iPhone 8 और iPhone X (2017)
iPhone SE (पहली पीढ़ी - 2016)
iPad mini 4 और iPad Pro (पहली पीढ़ी - 2015)

इन डिवाइस के लिए एप्पल ने iOS 16.7.15 और iOS 15.8.7 जैसे वर्जन जारी किए हैं।

नए डिवाइस के लिए भी आया अपडेट
सिर्फ पुराने ही नहीं, एप्पल ने लेटेस्ट मॉडल्स के लिए भी iOS 26.3.1 जारी किया है। हालांकि इसमें कोई नया फीचर नहीं जुड़ा है, लेकिन यह सिस्टम को पहले से ज्यादा स्थिर (Stable) बनाता है और नए एप्पल स्टूडियो डिस्प्ले जैसे हार्डवेयर के लिए सपोर्ट भी जोड़ता है।

कैसे करें अपडेट?
अपने पुराने डिवाइस को सुरक्षित करने के लिए बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. फोन की Settings में जाएं।
2. General पर क्लिक करें।
3. Software Update चुनें और 'Download and Install' पर टैप करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed