सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Nothing Phone (4a) Series Hits India,Iconic LED Design & Pro Features Now Available with Bank Offers

Nothing Phone (4a): भारत में LED Glyph डिजाइन वाली 4a सीरीज की सेल शुरू, जानें फीचर्स और डिस्काउंट की डिटेल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 13 Mar 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Nothing Phone 4a India Sale: नथिंग लवर्स का इंतजार खत्म हुआ। लंदन में लॉन्चिंग के बाद नथिंग फोन (4a) सीरीज अब भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। नए ग्लिफ बार, पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आने वाले इन फोन्स पर कंपनी भारी लॉन्च ऑफर्स दे रही है। जानें, आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा मॉडल है बेस्ट हो सकता है...
 

Nothing Phone (4a) Series Hits India,Iconic LED Design & Pro Features Now Available with Bank Offers
नथिंग फोन 4 ए और 4 ए प्रो की सेल इंडिया में शुरू - फोटो : in.nothing
विज्ञापन

विस्तार

टेक कंपनी नथिंग टेक्नोलॉजी की नई नथिंग फोन (4a) सीरीज अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है। कंपनी ने इस लाइनअप को पांच मार्च को लंदन में लॉन्च किया था। शुरुआत में यह स्मार्टफोन कंपनी के आधिकारिक स्टोर बंगलूरू में सीमित बिक्री के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब इसे देशभर में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के साथ-साथ रिटेल चैन जैसे रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और क्रोमा पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Trending Videos


Glyph Interface

कीमत और ऑफर्स 
नथिंग ने फोन (4a) सीरीज की कीमत पिछले मॉडल से थोड़ी ज्यादा रखी है। कंपनी के अनुसार, इसके पीछे मुख्य वजह कंपोनेंट की वैश्विक कमी और उत्पादन लागत में बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • नथिंग फोन (4a) : इसकी शुरुआत करीब 32 हजार से होती है, लेकिन बैंक ऑफर्स के बाद इसे लगभग 25 हजार की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह ब्लैक, व्हाइट, पिंक और ब्लू रंगों में उपलब्ध है।
  • नथिंग फोन (4a) प्रो: यह मॉडल लगभग 40 हजार से शुरू होता है, जो ऑफर्स के साथ 35 तक आ सकता है। ध्यान दें कि प्रो मॉडल में ब्लू कलर का विकल्प नहीं मिलेगा। लेकिन अगर आप पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर एडिशनल बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठाकर इसे और भी सस्ता बना सकते हैं।
ये भी पढ़े: iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च: 7200mAh बैटरी, Dimensity 7400 चिप और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, जानिए कीमत

Nothing OS
डिजाइन: ग्लिफ लाइट ही सबसे बड़ा आकर्षण
नथिंग के स्मार्टफोन अपनी ट्रांसपेरेंट डिजाइन और एलईडी लाइट सिस्टम के लिए जाने जाते हैं। फोन (4a) सीरीज में भी कंपनी ने इसी पहचान को आगे बढ़ाया है। फोन में नया ग्लिफ बार दिया गया है, जिसमें सात लेड बॉक्स लगे हैं , छह सफेद और एक लाल। ये लाइट्स कई कामों के लिए उपयाेगी होते हैं। जैसे:
  • नोटिफिकेशन अलर्ट
  • कॉल इंडिकेशन
  • कैमरा रिकॉर्डिंग
  • एप नोटिफिकेशन
हालांकि यह फीचर ज्यादा उपयोगी न भी लगे, लेकिन फोन को बाजार में अलग पहचान जरूर देता है।

Nothing Phone (4a) Series Hits India,Iconic LED Design & Pro Features Now Available with Bank Offers
नथिंग फोन 4 ए और 4 ए प्रो की सेल इंडिया में शुरू - फोटो : in.nothing
डिस्प्ले और मल्टीमीडिया अनुभव
फोन (4a) में बड़ा और काफी ब्राइट डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 6.78-इंच का AMOLED स्क्रीन मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी वजह से फोन पर वीडियो देखना, गेम खेलना और सोशल मीडिया ब्राउज करना काफी स्मूद और विजुअली बेहतर अनुभव देता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स भी दिए गए हैं, जो ऑडियो को ज्यादा क्लियर और दमदार बनाते हैं, जिससे वीडियो और गेमिंग का मजा और बढ़ जाता है।

परफॉर्मेंस: नया Snapdragon प्रोसेसर
Performance
नथिंग फोन (4a) सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s Gen 4  प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह कॉम्बिनेशन रोजमर्रा के काम जैसे मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग को स्मूद बनाता है। हालांकि लगातार भारी गेमिंग या लंबे समय तक उपयोग में थोड़ी हीटिंग की समस्या महसूस हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Vivo Y51 Pro 5G हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन

कैमरा: टेलीफोटो से बेहतर पोर्ट्रेट
फोन (4a) का कैमरा सेटअप भी इसकी प्रमुख खूबियों में शामिल है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP का पेरिस्कोप-स्टाइल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो लेंस से लिए गए पोर्ट्रेट शॉट्स में बेहतर एज डिटेक्शन, सटीक रंग और अच्छा बोकेह इफेक्ट देखने को मिलता है। वहीं प्राइमरी कैमरा सामान्य परिस्थितियों में काफी नैचुरल और संतुलित रंगों के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है, हालांकि कुछ स्थितियों में डायनामिक रेंज थोड़ी कम महसूस हो सकती है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, लेकिन सेल्फी क्वालिटी में अभी और सुधार की गुंजाइश बताई जा रही है।


इसके साथ ही टेलीफोटो लेंस से लिए गए पोर्ट्रेट फोटो में बेहतर एज डिटेक्शन, सटीक रंग और अच्छा बोकेह मिलता है। प्राइमरी कैमरा सामान्य फोटो में काफी नैचुरल रंग देता है, हालांकि कुछ परिस्थितियों में डायनामिक रेंज थोड़ी कम लग सकती है। फोन में 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है, लेकिन सेल्फी क्वालिटी में अभी सुधार की गुंजाइश बताई जा रही है।

किसे खरीदना चाहिए?
एक्सपर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन लोगों के लिए आकर्षक हो सकता है, जो:
  • स्टाइल के शौकीनों के लिए: अगर आप भीड़ से अलग दिखने वाला फोन चाहते हैं, तो नथिंग का पारदर्शी डिजाइन और ग्लिफ लाइट्स आपके लिए बेहतर हो सकता हैं।
  • कंटेंट कंजम्पशन: अगर आप फिल्में और वीडियो ज्यादा देखते हैं, तो इसके वाइब्रेंट कलर्स और लाउड स्टीरियो स्पीकर्स आपको निराश नहीं करेंगे।
  • फोटोग्राफी: अगर आपको पोर्ट्रेट फोटोग्राफी का शौक है, तो इसका 50MP प्राइमरी और टेलीफोटो सेटअप आपको पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed