फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   samsung ai glasses november launch intelligent eyewear gemini ai galaxy phone

सैमसंग जल्द लाएगा अपना पहला स्मार्ट ग्लास: मेटा के एआई चश्मे से होगी टक्कर, गूगल जेमिनी का मिलेगा सपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 03:28 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 01 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

सैमसंग जल्द ही AI ग्लासेज की दुनिया में कदम रखने वाला है। कंपनी अपने पहले स्मार्ट एआई चश्मे को नवंबर में लॉन्च कर सकती है। खास बात यह है कि चश्मे में कोई डिस्प्ले नहीं होगा। इस चश्मे के साथ Google Gemini AI का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
samsung ai glasses november launch intelligent eyewear gemini ai galaxy phone
नवंबर में लॉन्च हो सकता है सैमसंग का पहले एआई स्मार्टग्लास। - फोटो : सैमसंग

विस्तार

स्मार्ट ग्लासेज की रेस अब और तेज होने वाली है। सैमसंग अपने पहले एआई ग्लासेज को नवंबर में बाजार में उतारने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इन्हें 'इंटेलिजेंट आईवेयर' नाम दिया है। यह डिवाइस गूगल के Android XR प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और एआई से जुड़े कामों के लिए Galaxy स्मार्टफोन के साथ मिलकर काम करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैमसंग इसे नवंबर में बाजार में उतार सकती है।
विज्ञापन


चश्मे में नहीं होगी स्क्रीन
  • सैमसंग के एआई ग्लासेज की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले-फ्री डिजाइन है। यानी आंखों के सामने कोई स्क्रीन नहीं होगी। चश्मे में लगे कैमरे और माइक्रोफोन आसपास की तस्वीर और आवाज को कैप्चर करेंगे।
  • विज्ञापन
  • इसके बाद गूगल का Gemini AI इस जानकारी को समझकर जवाब तैयार करेगा। यूजर को जवाब चश्मे में लगे स्पीकर के जरिए सुनाई देगा। यानी स्क्रीन देखने के बजाय बातचीत और ऑडियो के जरिए एआई का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह डिजाइन मौजूदा AI ग्लासेज के ट्रेंड से भी मेल खाता है। 2026 की पहली छमाही में ग्लोबल AI ग्लास शिपमेंट में 263 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी दौरान डिस्प्ले-फ्री ग्लासेज की हिस्सेदारी 96 फीसदी रही।

वजन को लेकर भी सैमसंग का फोकस
  • सैमसंग अपने AI ग्लासेज को हल्का रखने पर भी जोर दे रहा है। कंपनी ने जुलाई में कहा था कि उसका इंटेलिजेंट आईवेयर ज्यादातर AI ग्लासेज की तुलना में हल्का होगा।
  • कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इसका वजन Meta के Ray-Ban Meta के 51 ग्राम वाले बेस मॉडल से करीब 5 ग्राम तक कम हो सकता है। हालांकि, सैमसंग ने अभी आधिकारिक तौर पर इसपर कुछ नहीं कहा है। 

Galaxy फोन के बिना नहीं करेगा काम
  • इन AI ग्लासेज की एक अहम बात यह है कि ये पूरी तरह स्वतंत्र डिवाइस नहीं होंगे। Gemini की प्रोसेसिंग के लिए कनेक्टेड Galaxy स्मार्टफोन की मदद ली जाएगी।
  • यानी चश्मा कैमरा और माइक्रोफोन से जानकारी लेगा, जबकि स्मार्टफोन AI प्रोसेसिंग में अहम भूमिका निभाएगा। जवाब मिलने के बाद उसे चश्मे के स्पीकर से यूजर तक पहुंचाया जाएगा।

Meta पहले से बना चुका है मजबूत पकड़
सैमसंग ऐसे समय में एंट्री कर रहा है जब मेटा पहले ही एआई ग्लासेज मार्केट में मजबूत मौजूदगी बना चुका है। मेटा ने हाल ही में अपने कनेक्ट इवेंट में कैमरा-फ्री Ray-Ban Meta Audio भी पेश किया है, जिससे प्राइवेसी को लेकर जागरूक रहने वाले यूजर्स को नया विकल्प मिला है। हालांकि, सैमसंग ने अभी तक अपने AI ग्लास की कीमत का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में नवंबर में आने वाला यह नया गैजेट रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितना उपयोगी साबित होता है और किस प्राइस सेगमेंट में एंट्री करता है, इसी पर इसकी सफलता निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed