{"_id":"69a03e16bca7faa1d10a97f1","slug":"samsung-galaxy-s26-ultra-privacy-display-feature-how-it-works-details-in-hindi-2026-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Privacy Display: नए सैमसंग गैलेक्सी फोन के इस फीचर की जमकर हो रही तारीफ, ताक-झांक करने वालों को दिखाएगा आईना","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Privacy Display: नए सैमसंग गैलेक्सी फोन के इस फीचर की जमकर हो रही तारीफ, ताक-झांक करने वालों को दिखाएगा आईना
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 26 Feb 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
सार
न्यूली लॉन्च सैमसंग Galaxy S26 Ultra में मिलने वाले "प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर" की स्मार्टफोन क्रिटिक्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए जानते हैं फोन का ये फीचर क्यों चर्चा का विषय बना हुआ है।
गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा से साथ मिल रहा प्राइवेसी डिस्प्ले
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
सैमसंग ने 25 फरवरी को दुनियाभर में अपनी Galaxy S26 Series को लॉन्च कर दिया। नई गैलेक्सी सीरीज के लॉन्च होते ही इसमें मिलने वाले नए फीचर्स की भी चर्चा होने लगी। इसी बीच Galaxy S26 Ultra में मिलने वाले "प्राइवेसी डिस्प्ले" फीचर की खूब चर्चा होने लगी। बताया जा रहा है कि ये बस-मेट्रो और किसी भी पब्लिक प्लेस में यूजर की प्राइवेसी को सुरक्षित रखता है। आइए जानते हैं प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर क्या है और कैसे काम करता है।
Trending Videos
प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर
- फोटो : X- @KaroulSahil
फोन में ताक-झांक करने वाले कुछ नहीं देख पाएंगे
मेट्रो या बस में सफर करते समय आपने नोटिस किया होगा कि अगल-बगल बैठने वाले कुछ लोग आपके फोन में ताक-झांक करते हैं। सफर के दौरान फोन को छिपाकर इस्तेमाल करना भी मुमकिन नहीं होता। ऐसे में आपकी प्राइवेसी कॉम्प्रोमाइज हो जाती है। लेकिन सैमसंग ने यूजर्स की इसी दिक्कत को समझते हुए Galaxy S26 Ultra के साथ पहली बार "प्राइवेसी डिस्प्ले" नाम का फीचर पेश किया है।
प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को ऑन करते ही फोन का डिस्प्ले आपके अगल-बगल बैठे लोगों को दिखना बंद हो जाता है। यह फीचर ऑन रहने पर तिरछे एंगल से फोन के डिस्प्ले को देखने पर वह ब्लैक नजर आता है और कुछ भी साफ नहीं दिखाई देता। लेकिन मजेदार बात ये है कि यूजर को डिस्प्ले में सबकुछ साफ-साफ नजर आता है। इससे आप निश्चिंत होकर मेट्रो-बस जैसी जगहों पर भी स्मार्टफोन को यूज कर पाएंगे।

कैसे काम करता है प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर?
फिलहाल सैमसंग ने प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर को सिर्फ अल्ट्रा वेरिएंट के साथ पेश किया है। इसमें ऑफ-एंगल पर डिवाइस को अधिक दिखाई देने वाले पिक्सल्स को स्विच-ऑफ कर दिया जाता है। इसे ऑलवेज ऑन पर सेट करके भी यूज किया जा सकता है। नहीं तो कुछ खास एप्स के साथ इसको सेट किया जा सकता है, जिसके बाद जब वे एप्स ओपन होंगे तो प्राइवेसी डिस्प्ले ऑटोमेटिक ऑन हो जाएगी। बता दें कि पहले कई लोग प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर यूज करते थे, लेकिन सैमसंग के इस फीचर ने अलग से प्रोटेक्टर लगाने की जरूरत को खत्म कर दिया है।
कई तरह के एप्स में होगा ऑटोमैटिक एक्टिव
आप इस फीचर को बैंकिंग एप, जी-मेल, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप में एक्टिव कर सकते हैं। इसके अलावा, यह फीचर ऐसे कोई भी एप में एक्टिव किया जा सकता है जिसमें आपकी सेंसेटिव जानकारी पढ़ी जा सकती है।