सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Google Launches Gemini 3.1 Pro with Deep Think Reasoning and Improved Coding

Google Gemini: गूगल ने लॉन्च किया जेमिनी 3.1 प्रो; इस बड़े अपडेट में जोड़ा डीप थिंक इंजन, बढ़ी समझ और क्षमता

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Fri, 20 Feb 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार

Google Gemini 3.1: गूगल ने अपने एडवांस एआई मॉडल जेमिनी 3.1 प्रो का नया अपडेट लॉन्च किया है। इसमें डीप थिंक रीजनिंग इंजन जोड़ा गया है। यह एआई अब जटिल डेटा समझने, कोड लिखने, वैज्ञानिक समस्याएं हल करने और टेक्स्ट से SVG फाइल बनाने जैसे काम बेहतर तरीके से कर सकता है।

Google Launches Gemini 3.1 Pro with Deep Think Reasoning and Improved Coding
जेमिनी 3.1 - फोटो : गूगल जेमिनी
विज्ञापन

विस्तार

गूगल ने अपने सबसे एडवांस एआई मॉडल का नया अपडेट जेमिनी 3.1 प्रो लॉन्च किया है। यह नया वर्जन पहले से ज्यादा स्मार्ट है और कठिन व कई स्टेप वाले कामों को बेहतर तरीके से कर सकता है। यह मॉडल अब जेमिनी एप, नोटबुकएलएम और डेवलपर्स के लिए गूगल एआई स्टूडियो, वर्टेक्स एआई और एंटीग्रेविटी जैसे प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Trending Videos

जेमिनी 3.1 प्रो में क्या नया है?

जेमिनी 3.1 प्रो गूगल का पहला '.1' अपडेट है। इससे पहले गूगल आमतौर पर '.5' अपडेट देता था। इसका मतलब है कि इस बार कंपनी ने नए फीचर्स जोड़ने के बजाय एआई को ज्यादा समझदार और बेहतर सोचने वाला बनाया है। इसमें गूगल का नया डीप थिंक रीजनिंग इंजन जोड़ा गया है। इसकी मदद से एआई अब पहले से ज्यादा गहराई से सोच सकता है और ज्यादा सही जवाब दे सकता है। गूगल के अनुसार, यह मॉडल उन कामों के लिए बनाया गया है जहां सिर्फ साधारण जवाब काफी नहीं होता। उदाहरण के लिए:

विज्ञापन
विज्ञापन
  • बड़े और जटिल डाटा को समझकर उसका आसान सार बताना
  • सिर्फ टेक्स्ट से एनीमेटेड SVG फाइल बनाना
  • तकनीकी और वैज्ञानिक समस्याओं को स्टेप-बाय-स्टेप हल करना

एनीमेटेड SVG फीचर खास है, क्योंकि यह इमेज की तरह पिक्सेल में नहीं, बल्कि कोड के रूप में बनता है। इससे फाइल का साइज छोटा रहता है और क्वालिटी हर स्क्रीन पर साफ दिखाई देती है।

जेमिनी 3.1 प्रो की परफॉर्मेंस

जेमिनी 3.1 प्रो ने कई महत्वपूर्ण एआई टेस्ट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। ये टेस्ट बताते हैं कि एआई कितना अच्छा सोच सकता है, कोड लिख सकता है और जानकारी समझ सकता है।

ARC-AGI-2 (सोचने की क्षमता का टेस्ट): 77.1% स्कोर
यह जेमिनी 3 प्रो से दोगुने से भी ज्यादा बेहतर है
GPQA डायमंड (वैज्ञानिक ज्ञान): 94.3%
यानी एआई वैज्ञानिक सवालों के जवाब बहुत अच्छी तरह दे सकता है
SWE-बेंच वेरिफाइड (कोडिंग क्षमता): 80.6%
यह दिखाता है कि एआई कोड लिखने और ठीक करने में सक्षम है
ब्राउजकॉम्प (एआई सर्च क्षमता): 85.9%
इसका मतलब एआई इंटरनेट से सही जानकारी ढूंढने में अच्छा है
लाइवकोडबेंच प्रो कोडिंग score: 2887
यह स्कोर दूसरे एआई मॉडल्स से बेहतर बताया जा रहा है

इन सभी आंकड़ों से पता चलता है कि जेमिनी 3.1 प्रो सोचने, कोडिंग करने और वैज्ञानिक जानकारी समझने में काफी मजबूत एआई मॉडल है।

अभी कैसे इस्तेमाल करें 

जेमिनी 3.1 प्रो अभी प्रिव्यू वर्जन में उपलब्ध है। इसका मतलब है कि गूगल इसे टेस्ट कर रहा है और जल्द ही इसे और बेहतर बनाएगा।
यूजर्स इसे यहां इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • जेमिनी एप
  • नोटबुकएलएम

इसके अलावा, गूगल एआई प्रो और अल्ट्रा प्लान वाले यूजर्स को इसे इस्तेमाल करने की ज्यादा लिमिट मिलेगी, यानी वे इसे ज्यादा बार और ज्यादा कामों के लिए उपयोग कर सकेंगे।

डेवलपर्स के लिए 

डेवलपर्स जेमिनी 3.1 प्रो को कई गूगल प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे:

  • गूगल एआई स्टूडियो
  • जेमिनी API
  • वर्टेक्स एआई
  • एंटीग्रेविटी
  • जेमिनी CLI
  • एंड्रॉयड स्टूडियो
  • जेमिनी एंटरप्राइज

गूगल ने यह भी बताया है कि जल्द ही जेमिनी 3.1 प्रो सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध करा दिया जाएगा।

एआई की दुनिया में एक बड़ा कदम 

जेमिनी 3.1 प्रो दिखाता है कि एआई अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कठिन समस्याओं को समझकर उन्हें हल भी कर सकता है। बेहतर सोचने की क्षमता और मजबूत कोडिंग फीचर्स के साथ, यह अपडेट डेवलपर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed