सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Instagram Adds ‘Dhurandhar’ Inspired Font in Edits App for Reels, Available for Limited Time

Dhurandhar Font Instagram: अपनी रील्स को दें 'धुरंधर: द रिवेंज' का सिनेमाई लुक, ऐसे करें इस फीचर का इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 27 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Font Instagram: क्या आप भी अपनी इंस्टाग्राम रील्स को फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जैसा एक्शन और सिनेमैटिक लुक देना चाहते हैं? इंस्टाग्राम के 'एडिट्स' एप में आया नया फॉन्ट इसके लिए एकदम परफेक्ट है। जानिए यह नया फॉन्ट आपको कहां मिलेगा और इसका आसानी से इस्तेमाल कैसे करना है।

Instagram Adds ‘Dhurandhar’ Inspired Font in Edits App for Reels, Available for Limited Time
इंस्टाग्राम पर धुरंधर फॉन्ट - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने के शौकीन हैं तो आपके लिए एक मजेदार अपडेट है। इंस्टाग्राम ने अपने फोटो और वीडियो एडिटिंग एप 'एटिड्स' में एक बिल्कुल नया फॉन्ट जोड़ा है। यह नया फॉन्ट हाल ही में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' से प्रेरित है। यह अपडेट खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए है जो अपने वीडियो को सिनेमाई लुक देना चाहते हैं। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए रोल आउट हो रहा है, लेकिन ध्यान रहे- यह सिर्फ कुछ ही समय के लिए उपलब्ध है।

Trending Videos

क्या है इस नए फॉन्ट में खास?

यह फॉन्ट पूरी तरह से 'धुरंधर 2' के स्टाइल पर आधारित है। इसमें आपको मोटे अक्षर और एक शानदार सिनेमैटिक लुक मिलता है, जैसा कि आपने फिल्म के टाइटल या पोस्टर में देखा होगा। इंस्टाग्राम का मकसद क्रिएटर्स को एक ऐसा स्टाइल देना है जो लोगों के बीच पहले से ही ट्रेंड कर रहा है। अगर आप इस फिल्म से जुड़ी या कोई एक्शन रील बना रहे हैं तो यह फॉन्ट आपके वीडियो में चार चांद लगा देगा। इससे यह भी साफ होता है कि इंस्टाग्राम अपने टूल्स में ट्रेंडिंग पॉप-कल्चर को तेजी से शामिल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह फॉन्ट आपको कहां मिलेगा?

यह नया फॉन्ट आपको इंस्टाग्राम के एडिटिंग एप 'एटिड्स' में मिलेगा, जिसका इस्तेमाल आप रील्स बनाते या एडिट करते समय आसानी से कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से कोई एप या फॉन्ट डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह नया ऑप्शन आपको सीधे टेक्स्ट टूल सेक्शन में आपके पुराने फॉन्ट्स के साथ ही नजर आ जाएगा। चूंकि यह एक प्रमोशनल फीचर है, इसलिए हो सकता है कि यह सभी यूजर्स को एक साथ दिखाई न दे। अगर आपके एप में यह नया फॉन्ट अभी तक नहीं आया है तो बस एक बार अपना एप अपडेट करके देख लें।

कैसे करें 'धुरंधर' वाले फॉन्ट का इस्तेमाल?

इस नए फॉन्ट का इस्तेमाल करना आपके सामान्य टेक्स्ट फीचर जितना ही आसान है। इसके लिए आपको बस अपना एटिड्स एप खोलकर एक नई रील बनाना शुरू करना है या फिर अपने किसी पुराने ड्राफ्ट पर जाना है। इसके बाद, एडिटर में दिए गए 'टेक्स्ट' टूल पर टैप करें। अब फॉन्ट विकल्प को स्क्रॉल करके 'धुरंधर' फिल्म से प्रेरित नया फॉन्ट चुनें और अपना मनपसंद टेक्स्ट टाइप करें। आप अपनी जरूरत के हिसाब से टेक्स्ट का साइज और स्क्रीन पर उसकी जगह भी सेट कर सकते हैं। सब कुछ सेट होने के बाद, बस अपनी रील का प्रीव्यू देखें और उसे पोस्ट कर दें!

जल्दी करें, सीमित समय के लिए है मौजूद

इंस्टाग्राम ने साफ कर दिया है कि यह फीचर हमेशा के लिए नहीं है। इसे फिल्म के प्रमोशन के हिस्से के तौर पर पेश किया गया है और कुछ समय बाद इसे हटा दिया जाएगा। इसलिए, अगर आप इसे आजमाना चाहते हैं तो जल्द ही अपनी रील्स में इसका इस्तेमाल करें।

'धुरंधर: द रिवेंज' के बारे में

यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसने महज सात दिनों में दुनियाभर में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन कर लिया है। यह दिसंबर 2025 में आई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है। फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed