Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   meta one subscription launched in india whatsapp instagram facebook plus in one package

मेटा वन सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च: 549 रुपये से प्लान की शुरुआत; एक ही सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे कई फायदे

Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 01:07 PM IST
सार

Meta One India Price: मेटा ने भारत में नया मेटा वन सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिया है। इसमें तीनों मेटा प्लेटफॉर्म- व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के प्रीमियम फीचर्स एक ही पैकेज में मिलेंगे। आम यूजर्स के लिए प्लान 549 रुपये से शुरू होते हैं, जबकि बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए अलग विकल्प उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
meta one subscription launched in india whatsapp instagram facebook plus in one package
मेटा वन के तहत तीन प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा सब्सक्रिप्शन। - फोटो : एआई

विस्तार

मेटा ने भारत में अपने नए मेटा वन सब्सक्रिप्शन की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए यूजर्स को इंस्टाग्राम प्लस, व्हाट्सएप प्लस और फेसबुक प्लस के कई फीचर एक ही प्लान में मिलेंगे। आम यूजर्स के लिए कंपनी ने दो प्लान पेश किए हैं, जबकि बिजनेस और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए चार अलग विकल्प दिए गए हैं।
विज्ञापन


आम यूजर्स के लिए दो प्लान
मेटा वन का कोर प्लान 549 रुपये प्रति महीने की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, ज्यादा फीचर्स और सुविधाएं चाहने वाले यूजर्स के लिए प्रीमियम प्लान 1,960 रुपये प्रति महीने का है। इन दोनों प्लान में यूजर्स को अलग-अलग इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप सेवाओं के लिए अलग सदस्यता लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मेटा इन सुविधाओं को एक ही सब्सक्रिप्शन में जोड़ रहा है।
विज्ञापन


बिजनेस और क्रिएटर्स के लिए चार विकल्प
मेटा ने कंपनियों और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए चार प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें एसेंशियल की कीमत 639 रुपये प्रति महीने, एडवांस्ड की कीमत 2,099 रुपये, एक्सपर्ट की कीमत 6,399 रुपये और सबसे महंगा मैक्स प्लान 20,990 रुपये प्रति महीने का है। इन प्लान का फोकस सिर्फ सोशल मीडिया इस्तेमाल पर नहीं, बल्कि बिजनेस मैनेजमेंट, एनालिटिक्स और कस्टमर सपोर्ट जैसी सुविधाओं पर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग सदस्यता लेने से कैसे बचेगा खर्च?
मेटा के अलग-अलग प्लस सब्सक्रिप्शन की कीमत देखें तो व्हाट्सएप प्लस 79 रुपये प्रति महीने में मिलता है। वहीं, इंस्टाग्राम प्लस और फेसबुक प्लस की कीमत 99-99 रुपये प्रति महीने है। अगर प्लान अलग-अलग खरीदे जाएं तो इनका खर्च 300 रुपये से भी कम है। मेटा वन में इन सेवाओं को अलग-अलग खरीदने के बजाय एक ही पैकेज के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, किस यूजर के लिए बंडल प्लान ज्यादा फायदेमंद होगा, यह उसके इस्तेमाल और जरूरत पर निर्भर करेगा।

एआई के साथ मिलेंगे ज्यादा फीचर
मेटा वन सब्सक्रिप्शन में क्रिएटिव टूल्स का भी विस्तार किया गया है। यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरीज का स्टाइल बदल सकेंगे और अलग-अलग वॉयस इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मेटा एआई की मदद से वीडियो और इमेज बनाने के लिए ज्यादा इस्तेमाल सीमा भी मिलेगी। यानी जो यूजर्स एआई आधारित क्रिएटिव फीचर्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह सदस्यता खास हो सकती है।


बिजनेस यूजर्स को क्या मिलेगा?
बिजनेस और क्रिएटर प्लान में अतिरिक्त सुविधाएं दी गई हैं। इनमें व्हाट्सऐप पर मेटा बिजनेस एजेंट, व्हाट्सऐप बिजनेस ऐप पर वेरिफाइड बैज और अकाउंट की पहचान के दुरुपयोग से बचाने वाली इम्पर्सोनेशन प्रोटेक्शन सुविधा शामिल है। इसके अलावा यूजर्स इंस्टाग्राम स्टोरी को 30 दिन तक पहले से शेड्यूल कर सकेंगे। ऑर्गेनिक पोस्ट और रील्स में लिंक जोड़ने, ज्यादा विस्तृत ऑडियंस इनसाइट्स देखने और एनालिटिक्स को एक्सपोर्ट करने जैसे टूल भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed