Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   raghav chadha waits till midnight for gta 6 unlock shares gaming video on instagram

GTA 6 का क्रेज: संसद से दूर गेमिंग के मूड में दिखे राघव चड्ढा, आधी रात किया काउंटडाउन का इंतजार, देखें वीडियो

Fri, 20 Nov 2026 11:35 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 20 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

  • राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने GTA 6 वीडियो गेम खेलते हुए वीडियो शेयर किया है।
  • वह देर रात टीवी से सामने गेम के काउंटडाउन खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
  • GTA 6 को भारत में 19 नवंबर को लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
raghav chadha waits till midnight for gta 6 unlock shares gaming video on instagram
सांसद ने जीटीए 6 खेलते हुए पोस्ट किया वीडियो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनियाभर के गेमर्स जिस गेम का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वह रिलीज हो गया है। रॉकस्टार गेम्स का नया ओपन-वर्ल्ड गेम ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) 19 नवंबर को लॉन्च हुआ। इस गेम को लेकर दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आम गेमर्स के साथ-साथ कई जानी-मानी हस्तियां भी इसके रिलीज होने का इंतजार कर रही थीं। अब इस लिस्ट में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम भी शामिल हो गया है।
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आधी रात को गेम अनलॉक होने का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। उनका यह वीडियो गेमिंग के प्रति उनके शौक की एक दिलचस्प झलक दिखाता है।
विज्ञापन


गेम खेलने के लिए आधी रात तक जागे
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह टीवी के सामने गेमिंग कंट्रोलर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। टीवी स्क्रीन पर GTA 6 का काउंटडाउन चल रहा है और उनकी नजरें लगातार स्क्रीन पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में जैसे-जैसे आधी रात करीब आती है, उनकी उत्सुकता भी साफ दिखाई देती है। आखिरकार काउंटडाउन खत्म होता है और गेम अनलॉक हो जाता है। इसके बाद राघव चड्ढा कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं। उनका यह रिएक्शन बताता है कि गेम को लेकर वह कितने उत्साहित थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raghav Chadha (@raghavchadha88)




'इतना लंबा कभी नहीं लगा इंतजार'
इस वीडियो के साथ राघव चड्ढा ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "रात 11:59 बजे से 12 बजने तक का वह एक मिनट उन्हें काफी लंबा महसूस हुआ।"

इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने संसद की व्यस्त दिनचर्या से परे अपनी निजी जिंदगी और गेमिंग के शौक की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर GTA 6 को लेकर चल रहे उत्साह की एक और झलक है।

क्या है GTA 6 की खासियत?
GTA 5 के करीब 13 साल बाद आए इस सीक्वल में खिलाड़ियों को एक बार फिर क्राइम और एडवेंचर से भरी खुली दुनिया में घूमने का मौका मिलेगा। इस बार गेम की कहानी काल्पनिक अमेरिकी राज्य लियोनिडा में सेट है, जो फ्लोरिडा से प्रेरित है। इसकी सबसे खास जगह वाइस सिटी है, जिसे गेम में नए अंदाज में दिखाया गया है।

गेम में लूसिया कैमिनोस और जेसन डुवाल दो मुख्य किरदार हैं। दोनों की जिंदगी छोटे-मोटे अपराधों से जुड़ी है, लेकिन हालात उन्हें एक बड़े आपराधिक मामले और साजिश में फंसा देते हैं।

इस गेम को लेकर दुनियाभर में काफी समय से उत्सुकता थी। अब रिलीज के बाद इसके गेमप्ले, मीम्स और फैंस के रिएक्शन सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। राघव चड्ढा का वीडियो भी इसी दीवानगी का एक दिलचस्प उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed