{"_id":"6998539ef4f1ed5fa30efec7","slug":"whatsapp-group-history-new-members-can-now-read-old-messages-admins-get-powerful-chat-sharing-tool-tech-news-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"WhatsApp Group History: ग्रुप एडमिन अब शेयर कर सकेंगे पुरानी चैट; प्राइवेसी और सुरक्षा के साथ आया नया अपडेट","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
WhatsApp Group History: ग्रुप एडमिन अब शेयर कर सकेंगे पुरानी चैट; प्राइवेसी और सुरक्षा के साथ आया नया अपडेट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Fri, 20 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp Group Message History: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने ग्रुप चैट्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कमाल का फीचर पेश किया है। इस फीचर के जरिए ग्रुप एडमिन नए जुड़ने वाले यूजर के साथ पुराने मैसेज भी साझा कर सकते हैं। जाने कैसे...
व्हाट्सएप न्यू फीचर रोलआउट
- फोटो : croma.com
विज्ञापन
विस्तार
अक्सर ग्रुप में नए व्यक्ति को जोड़ने के बाद उसे पुरानी बातें समझाने के लिए बाकी मेंबर्स को चैट्स फॉरवर्ड करनी पड़ती थीं या स्क्रीनशॉट्स भेजने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योकि नए अपडेट के साथ, पुराने मैसेज खुद-ब-खुद नए सदस्य को दिखाई देंगे, जिससे बातचीत की निरंतरता बनी रहेगी।
ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर क्या है?
व्हाट्सएप का ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फीचर नए जुड़े सदस्य को ग्रुप की पिछली बातचीत का जरूरी संदर्भ देने के लिए तैयार किया गया है। इस अपडेट से ग्रुप एडमिन या कोई सदस्य मैन्युअल तरीके से हाल के 25 से 100 मैसेज नए व्यक्ति के साथ साझा कर सकता है। इसका मतलब है कि पूरा पुराना चैट रिकॉर्ड नहीं दिया जाएगा, बल्कि केवल उतनी ही बातचीत दिखाई जाएगी जितनी संदर्भ समझने के लिए जरूरी हो।
ये भी पढे़: Google AI Overview दिखा रहा फर्जी कस्टमर केयर नंबर: एआई फीचर दे रहा गलत जानकारी, सुरक्षा के लिए क्या करें?
कैसे दिखेगी पुरानी चैट?
व्हाट्सएप ने प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से चालू नहीं होगा। ये सिर्फ ग्रुप एडमिन ही तय कर सकता है कि उन्हें मैसेज हिस्ट्री शेयर करनी है या नहीं। इसके अलावा, एडमिन इस फीचर को पूरी तरह डिसेबल यानी की बंद भी कर सकते हैं।
कैसे पहचान में आएंगी पुरानी चैट्स?
शेयर की गई पुरानी चैट, नॉर्मल मैसेज से थोड़ी अलग दिखाई देगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। साथ ही, हिस्ट्री शेयर होने पर पुराने मेंबर्स को तुरंत पता चल जाएगा कि कौन सी बातें नए व्यक्ति के साथ साझा की गई हैं। यह सुरक्षा की एक अतिरिक्त परत जोड़ता है।
ये भी पढ़े: Meta Platforms: मौत के बाद भी एक्टिव रहेगा सोशल मीडिया अकाउंट? मेटा ने पेटेंट कराई नई AI तकनीक
किन लोगों के लिए अधिक फायदेमंद?
आजकल ऑफिस के काम, हाउसिंग सोसाइटी या फैमिली इवेंट्स के लिए व्हाट्सएप ग्रुप्स का खूब इस्तेमाल होता है। ऐसे में नए सदस्य को तुरंत काम की जानकारी मिल जाना, ग्रुप के तालमेल को बहुत आसान बना सकता है।
किसे और कब मिलेगा अपडेट?
यह फीचर धीरे-धीरे एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए रोलआउट हो रहा है। अगर आपके एप में यह विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है, तो प्ले स्टोर या एप स्टोर से अपडेट कर लें। वहीं, कुछ जगहों पर चरणबद्ध तरीके से उपलब्धता हो सकती है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन