Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple AI Agent iPhone Maker Reportedly Building Assistant That Uses A Computer Like A Person

इंसानों की तरह ही चलाएगा कंप्यूटर: एपल ला रहा है ऐसा AI एजेंट जो बिना आदेश करेगा सब काम, कब होगा लॉन्च?

Fri, 20 Nov 2026 04:39 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

  • एपल एक एआई एजेंट बना रहा है, जो इंसान की तरह कंप्यूटर चला सकेगा।
  • रिपोर्ट के मुताबिक यह एप खोलेगा, वेब ब्राउज करेगा और कोड लिखेगा।
  • लॉन्च 2027 के अंत तक हो सकता है, पर एपल ने अभी कुछ पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
Apple AI Agent iPhone Maker Reportedly Building Assistant That Uses A Computer Like A Person
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आपके कंप्यूटर को जल्द ऐसा असिस्टेंट मिल सकता है, जो हर बार आपके हुक्म का इंतजार न करे। ब्लूमबर्ग की की रिपोर्ट के मुताबिक एपल अपना एआई एजेंट तैयार कर रहा है, जो एप बदलने, वेबसाइट खंगालने, सिस्टम कमांड चलाने और कोड लिखने-सुधारने जैसे काम खुद निपटा सकेगा। अभी की सिरी ज्यादातर सवाल या सीधे आदेश का इंतजार करती है, जबकि यह नया टूल उससे कहीं आगे की सोच पर बना है। हालांकि कंपनी ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन

क्या है एप्पल की योजना?

रिपोर्ट के मुताबिक एपल एक ऐसा स्मार्ट असिस्टेंट बनाना चाहता है, जो रोजमर्रा के काम बिना बार-बार निर्देश लिए संभाल ले। यह कंप्यूटर को लगभग इंसान की तरह इस्तेमाल करेगा, यानी एक एप से दूसरे एप में जाना, वेबसाइटें खोलना और जरूरत पड़ने पर सिस्टम कमांड चलाना। कोड लिखना और उसकी गड़बड़ी सुधारना भी इसके दायरे में बताया जा रहा है। फिलहाल एपल ने यह नहीं बताया कि इसका नाम क्या होगा, कौन-से डिवाइस में आएगा और यह सिरी का हिस्सा होगा या अलग फीचर के रूप में दिया जाएगा।

विज्ञापन

नौकरी के विज्ञापन से खुला राज

ब्लूमबर्ग के अनुसार मामला तब सामने आया जब नजर एपल की करियर वेबसाइट पर लगे एक नए विज्ञापन पर पड़ी। यह 17 नवंबर 2026 को डाला गया था और इसमें 'सीनियर इंजीनियरिंग मैनेजर, एजेंटिक एआई - प्रोएक्टिव' पद के लिए उम्मीदवार मांगे गए थे। जब वेबसाइट दोबारा देखी गई, तो वह लिस्टिंग हटाई जा चुकी थी। इसकी वजह साफ नहीं है। वहीं आगे की पड़ताल में दिखा कि एपल का करियर पेज एआई और मशीन लर्निंग के जानकारों को बड़ी संख्या में बुला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एजेंट से क्या उम्मीद है

  • कई चरणों वाले काम शुरू से आखिर तक खुद पूरे करेगा।
  • ब्राउजर, एप, कमांड लाइन, कोड और दूसरी सेवाओं के बीच आसानी से आएगा-जाएगा।
  • हर चरण के लिए सही औजार खुद चुनेगा, ताकि यूजर को बीच में दखल न देना पड़े।
  • पर्दे के पीछे इसी तरह के दूसरे खास एआई टूल्स के साथ मिलकर जटिल काम निपटाएगा।
  • एप और कोड चलाने के लिए डिवाइस तक गहरी पहुंच चाहिए, इसलिए एपल से कड़ी परमिशन जांच और सुरक्षा बैरियर की उम्मीद है।
  • निजता और सुरक्षा को कंपनी की पहली प्राथमिकता रखने की उम्मीद है, क्योंकि गड़बड़ी का असर सीधे यूजर के डेटा पर पड़ेगा।

एजेंट की दौड़ में एपल

इस प्रोजेक्ट से एप्पल तकनीक की सबसे गर्म दौड़ में उतर रहा है। ओपनएआई 'डॉट्स' ला चुकी है, जबकि मेटा का 'म्यूज' एजेंट खूब लोकप्रिय हुआ है। एन्थ्रोपिक और गूगल जैसी कंपनियों के भी ऐसे टूल हैं, जो एप और कंप्यूटर के बीच काम कर सकते हैं। एपल ने सितंबर 2026 में आईओएस 27 के साथ अपग्रेडेड सिरी उतारी, जो यूजर की स्क्रीन पढ़कर एप के भीतर बुनियादी काम कर देती है। रिपोर्ट यह भी कहती हैं कि नए सीईओ जॉन टर्नस सॉफ्टवेयर प्रमुख क्रेग फेडेरिघी पर एआई योजनाएं तेज करने का दबाव बना रहे हैं।

मैक पर दूसरों के एजेंट पर सख्ती, और लॉन्च कब

एपल अपना एजेंट बनाने के साथ दूसरी कंपनियों के एआई एजेंट पर मैक में पाबंदियां भी कस रहा है। अक्टूबर 2026 में उसने एप डेवलपर्स को चेताया था कि सिस्टम तक गहरी पहुंच मांगने वाले एप की जांच सख्त होगी। रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले macOS 27.3 अपडेट में जब भी कोई थर्ड-पार्टी एआई एजेंट मैक पर व्यापक नियंत्रण चाहेगा, साफ चेतावनी दिखेगी और यूजर को हाथ से मंजूरी देनी होगी। एपल इसे सुरक्षा जोखिम से बचाव बताता है। लॉन्च की बात करें तो कंपनी ने 2027 के आखिर तक की योजना देखी है, पर प्रोजेक्ट शुरुआती दौर में है और समय बदल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed