Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple's Latest MacBook Pro and iPad Mini Hit Stores, Here's What's New

एपल के नए डिवाइस की बिक्री शुरू: मैकबुक प्रो व आईपैड मिनी अब बाजार में उपलब्ध; क्या खरीद सकेंगे भारतीय ग्राहक?

Sat, 07 Nov 2026 10:09 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 07 Nov 2026 10:09 AM IST
सार

आखिरकार एपल लवर्स का इंतजार खत्म हो गया है। एपल के नए मैकबुक प्रो और आईपैड मिनी अब बाजार में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने अपने नए हार्डवेयर अपडेट के तहत मैकबुक प्रो, आईमैक और आईपैड मिनी को नए प्रोसेसर और फीचर्स के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Apple's Latest MacBook Pro and iPad Mini Hit Stores, Here's What's New
एपल टचस्क्रीन मैकबुक प्रो - फोटो : apple.com

विस्तार

इस बार चर्चा का विषय मैकबुक प्रो बना है, क्योंकि इसमें पहली बार टचस्क्रीन दी गई है। इसके प्रोलेड एक्सडीआर डिस्प्ले में टैंडम OLED तकनीक, 2,000 निट्स तक की चमक और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, नए आईपैड मिनी में A20 Pro चिप और OLED डिस्प्ले दिया गया है। एपल के नए हार्डवेयर प्रोडक्ट्स छह नवंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए है। इसमें OLED टचस्क्रीन वाला मैकबुक प्रो, एम6 चिप वाला 14-इंच मैकबुक प्रो, एम6 प्रोसेसर वाला आईमैक और A20 प्रो चिप के साथ नया आईपैड मिनी शामिल हैं। OLED टचस्क्रीन वाले मैकबुक प्रो को 14-इंच और 16-इंच स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। 

विज्ञापन


यहां ध्यान देने वाली बात है कि M6 प्रोसेसर वाला 14-इंच मैकबुक प्रो और प्रोलेड एक्सडीआर डिस्प्ले वाला मैकबुक प्रो अलग-अलग मॉडल हैं। टचस्क्रीन वाले मॉडल में एम5 प्रो और एम5 मैक्स चिप का विकल्प मिलता है, जबकि दूसरे 14-इंच मॉडल में M6 चिप दी गई है। 
विज्ञापन


मैकबुक प्रो में पहली बार मिला टचस्क्रीन डिस्प्ले

  • इस बार आकर्षण का केंद्र बने नए मैकबुक प्रो की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोलेड एक्सडीआर डिस्पले है। इसमें दोहरी OLED यानी टैंडम OLED तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार, यह डिस्प्ले दो हजार निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है। इसमें 10,000,000:1 का कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसके अलावा, डिस्प्ले मेंP3 और एडोब आरजीबी वाइड कलर सपोर्ट दिया गया है। इससे स्क्रीन पर रंगों को ज्यादा बेहतर तरीके से देखा जा सकता है। इस बार एपल ने मैकबुक प्रो में बिल्ट-इन टचस्क्रीन भी दी है। यूजर्स स्क्रीन पर सीधे टच करके स्क्रॉल, जूम, ड्रॉ और दूसरे काम कर सकेंगे।


डायनामिक आईलैंड भी आया

  • इसके अलावा एपल ने इस बार मैकबुक प्रो में डायनामिक आईलैंड भी दिया है। इसकी मदद से यूजर्स को नोटिफिकेशन, लाइव एक्टिविटी और दूसरी जरूरी जानकारी एक ही जगह दिखाई देगी। कंपनी ने इसे मैक पर काम करने के तरीके को ज्यादा आसान बनाने के उद्देश्य से पेश किया है। 
  • टचस्क्रीन वाले मॉडल के अलावा एपल ने M6 चिप के साथ नया 14-इंच मैकबुक प्रो भी पेश किया है। इसमें 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह प्रोसेसर रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ ज्यादा पावर की जरूरत वाले कामों को भी तेजी से करने में मदद करता है।
  • इस मॉडल में लिक्विड रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले, 12 एमपी सेंटर स्टेज कैमरा और छह स्पीकर वाला साउंड सिस्टम मिलता है। कंपनी ने इसमें 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया है। 


नए आईपैड मिनी में OLED डिस्प्ले और A20 Pro चिप
साथ ही कंपनी ने नए आईपैड मिनी को भी अपडेट कर दिया है।  इसमें OLED डिस्प्ले के साथ A20 Pro चिप दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 699 डॉलर रखी गई है। यह नया टैबलेट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है, जिन्हें छोटे आकार में बेहतर डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला डिवाइस चाहिए। 

एम6 प्रोसेसर के साथ नया आईमैक भी पेश
नई रेंज में एम6 प्रोसेसर वाला आईमैक भी अब ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस डेस्कटॉप कंप्यूटर की शुरुआती कीमत 1,499 डॉलर है। इसके साथ एपल ने अपने मैक लाइनअप में नए प्रोसेसर का विकल्प बढ़ाया है। इस तरह कंपनी ने लैपटॉप और डेस्कटॉप दोनों कैटेगरी में नए डिवाइस पेश किए हैं। 



भारत में कब मिलेंगे नए मैकबुक प्रो?
एपल के नए प्रोडक्ट्स की वैश्विक बिक्री छह नवंबर से शुरू हो गई है। हालांकि, भारत में PROLED XDR डिस्प्ले वाले नए मैकबुक प्रो की उपलब्धता नौ नवंबर से शुरू होने की जानकारी एपल इंडिया की वेबसाइट पर दी गई है। इसलिए भारतीय ग्राहकों को खरीदारी से पहले अपने चुने हुए मॉडल की उपलब्धता और कीमत कंपनी की वेबसाइट पर जांचनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed