Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ASUS Security Alert CERT In Warns of Critical Flaws Urges Users to Update Software

ASUS यूजर्स सावधान: छोटी सी गलती से हैकर्स को मिल सकता है कंप्यूटर का एडमिन एक्सेस, CERT-In ने जारी की चेतावनी

Fri, 27 Nov 2026 05:20 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

  • CERT-In ने ASUS के चार सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है।
  • इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स बिना लॉगिन किए सिस्टम का एडमिन एक्सेस हासिल कर सकते हैं।
  • ASUS Armoury Crate के 6.7.2 और इससे पुराने वर्जन भी खतरे की जद में हैं।
  • यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे अपने सॉफ्टवेयर अपडेट करें।

विज्ञापन
ASUS Security Alert CERT In Warns of Critical Flaws Urges Users to Update Software
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अगर आप ASUS का लैपटॉप या डेस्कटॉप इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने कंपनी के कुछ सॉफ्टवेयर में गंभीर खामियों को लेकर चेतावनी जारी की है। इनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी बिना अनुमति सिस्टम में दाखिल हो सकते हैं और एडमिनिस्ट्रेटर का अधिकार हासिल कर सकते हैं। हालांकि, इसका खतरा सभी ASUS डिवाइस पर नहीं, बल्कि कुछ खास सॉफ्टवेयर वर्जन पर है।

विज्ञापन

कौन से चार सॉफ्टवेयर पर मंडरा रहा खतरा?

CERT-In ने 26 नवंबर 2026 को CIVN-2026-0575 नंबर से सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है। इसमें ASUS के चार सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स को प्रभावित बताया गया है। इनमें आसुस कंट्रोल सेंटर एक्सप्रेस, कंट्रोल सेंटर डेटासेंटर, कंट्रोल सेंटर एंटरप्राइज और आर्मरी क्रेट शामिल हैं। इनमें से पहले तीन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल मुख्य रूप से कंपनियां और आईटी टीमें कई कंप्यूटरों को एक साथ मैनेज करने के लिए करती हैं। वहीं आर्मरी क्रेट आसुस के गेमिंग लैपटॉप और डेस्कटॉप में इस्तेमाल होता है। इसके जरिए हार्डवेयर सेटिंग्स और परफॉर्मेंस को नियंत्रित किया जाता है। इसलिए आम यूजर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में आर्मरी क्रेट का वर्जन चेक करना चाहिए।

विज्ञापन

कैसे आपके सिस्टम पर कब्जा कर सकते हैं हैकर्स?

एजेंसी के मुताबिक इन सॉफ्टवेयर में ऑथेंटिकेशन और ऑथराइजेशन से जुड़ी कमजोरियां मिली हैं। आसान भाषा में समझें तो ये खामियां किसी हमलावर को बिना सही पहचान साबित किए सिस्टम में दाखिल होने का रास्ता दे सकती हैं। कुछ मामलों में हमलावर नकली एक्सेस टोकन तैयार कर सकते हैं, अपने लिए एडमिन अकाउंट बना सकते हैं और पहले से मौजूद अकाउंट का पासवर्ड भी बदल सकते हैं। इन समस्याओं की मुख्य वजह सॉफ्टवेयर में पहले से मौजूद क्रिप्टोग्राफिक की, कमजोर परमिशन जांच और असुरक्षित सर्च पाथ बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CERT-In ने इन वर्जन को बताया असुरक्षित

  • आसुस कंट्रोल सेंटर एक्सप्रेस: 1.7.29 से पुराने वर्जन प्रभावित हैं। इसे 1.7.29 या नए वर्जन पर अपडेट करें।
  • कंट्रोल सेंटर डेटासेंटर:  4.0.0.2 और इससे पुराने वर्जन में खामी है।
  • कंट्रोल सेंटर इंटरप्राइज: 3.1.0.8 और इससे पुराने वर्जन प्रभावित हैं।
  • आसुस आर्मरी क्रेट: 6.7.2 और इससे पुराने वर्जन को अपडेट करना जरूरी है।

इस मामले में सबसे गंभीर खामी CVE-2026-114202 को माना गया है। जीरो डे इनीशिएटिव ने इसे 10.0 का CVSS स्कोर दिया है, जो इस स्केल पर सबसे गंभीर स्तर है। यह कमजोरी कंट्रोल सेंटर एक्सप्रेस में मिली है। इसके अलावा एजेंसी ने कुल पांच CVE नंबर वाली कमजोरियों की पहचान की है।

ASUS यूजर्स तुरंत करें ये काम, कहां मिलेगा अपडेट?

CERT-In ने यूजर्स और कंपनियों को प्रभावित सॉफ्टवेयर के सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। अगर आपके लैपटॉप या डेस्कटॉप में आर्मरी क्रेट मौजूद है तो सबसे पहले उसकी सेटिंग्स में जाकर मौजूदा वर्जन चेक करें। अगर यह 6.7.2 या इससे पुराना है तो इसे अपडेट करें। कंपनियों में कंट्रोल सेंटर इस्तेमाल करने वाली आईटी टीमों को भी सभी सिस्टम की जांच करनी चाहिए। साथ ही एडमिन अकाउंट और एक्सेस परमिशन पर नजर रखना जरूरी है, ताकि कोई अनजान अकाउंट मौजूद हो तो उसकी पहचान की जा सके। अपडेट के लिए ASUS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। किसी अनजान वेबसाइट से पैच या इंस्टॉलर डाउनलोड न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed