सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bengaluru police launches multilingual ai in 112 emergency system

VANKI: बंगलूरू पुलिस ने 112 इमरजेंसी नंबर में जोड़ा खास AI ट्रांसलेटर, विदेशी भाषाओं में भी मिलेगी तुरंत मदद

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Wed, 29 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
सार

संकट के समय अब भाषा आपकी मदद में आड़े नहीं आएगी। बंगलूरू पुलिस ने अपने 112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम (Namma 112) में एक एडवांस 'मल्टीलिंगुअल वॉयस एआई' तकनीक को शामिल किया है। देश में पहली बार किसी पुलिस विभाग ने ऐसा हाई-टेक कदम उठाया है।

bengaluru police launches multilingual ai in 112 emergency system
भाषा को लाइव ट्रांसलेट करेगा एआई - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

बंगलूरू अपनी विविधता और ग्लोबल आईटी हब के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस शहर में देश-दुनिया के छात्र, पेशेवर और पर्यटक बड़ी संख्या में रहते हैं। कई बार किसी आपराधिक घटना या आपातकालीन स्थिति में पुलिस को फोन करने पर स्थानीय भाषा न आने के कारण पीड़ित को सही समय पर मदद मिलने में देरी होती थी। इसी बड़ी परेशानी को जड़ से खत्म करने के लिए कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने 'नम्मा 112' रिस्पॉन्स सिस्टम के तहत देश का पहला मल्टीलिंगुअल वॉयस एआई (VANKI) सिस्टम लॉन्च किया है। इसका मुख्य मकसद इमरजेंसी संचार को पूरी तरह से बाधारहित और तेज बनाना है।
Trending Videos


रियल-टाइम में अनुवाद और 10 से ज्यादा भाषाओं का सपोर्ट
इस नई एआई तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कॉल करने वाला व्यक्ति बेझिझक अपनी मातृभाषा में अपनी परेशानी बता सकेगा। यह स्मार्ट एआई सिस्टम तुरंत उस कॉल को रियल-टाइम में सुनेगा, उसका सटीक अनुवाद (इंटरप्रेट) करेगा और पुलिस कॉल हैंडलर को पूरी जानकारी दे देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुसार, फिलहाल यह तकनीक बंगाली, गुजराती, उड़िया और मणिपुरी जैसी भारतीय भाषाओं के साथ-साथ स्पेनिश, फ्रेंच और अरबी जैसी विदेशी भाषाओं सहित कुल 10 से अधिक भाषाओं को सपोर्ट कर रही है। आने वाले चरणों में इस सिस्टम में कई और नई भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा।

तकनीक और सुरक्षा का बेहतरीन संगम
अधिकारियों का मानना है कि इस सिस्टम के लागू होने से पुलिस का रिस्पांस टाइम काफी कम हो जाएगा और मौके पर सही मदद जल्द पहुंच सकेगी। इस क्रांतिकारी तकनीक को 'मंडे वेंचर्स' और 'इओस' (Aeos) नामक टेक कंपनियों के खास सहयोग से विकसित किया गया है। बंगलूरू पुलिस का यह कदम न सिर्फ नागरिक सुरक्षा को स्मार्ट बना रहा है, बल्कि यह भी साबित कर रहा है कि पुलिसिंग को बेहतर बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस किस तरह एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed